फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Money Laundering : पूर्व सांसद अतीक अहमद से लेनदेन में ईडी के रडार पर शहर के कई नामचीन बिल्डर

Thu, 19 May 2022 06:27 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

ईडी की टीम ने मुख्तार के साथ-साथ अन्य माफिया पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसमें सबसे मुख्य नाम बाहुबली अतीक का है। इसी के तहत उसके गुर्गों से पूछताछ भी शुरू की जा चुकी है।
विज्ञापन
prayagraj news : अतीक अहमद (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया अतीक अहमद के खिलाफ दर्ज मनी लांड्रिंग केस की जांच पड़ताल के दौरान सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पता चला है कि शहर के कुछ नामचीन बिल्डरों का माफिया से लेनदेन हुआ। खाते में रकम का आदान प्रदान हुआ। लेनदेन की वजह क्या रही, फिलहाल यह साफ नहीं है। लेकिन इस खुलासे के बाद से यह बिल्डर प्रवर्तन निदेशालय के रडार पर हैं। जल्द ही इन्हें पूछताछ के लिए तलब किया जा सकता है।

विज्ञापन



ईडी की टीम ने मुख्तार के साथ-साथ अन्य माफिया पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसमें सबसे मुख्य नाम बाहुबली अतीक का है। इसी के तहत उसके गुर्गों से पूछताछ भी शुरू की जा चुकी है। मनी लांड्रिंग केस की जांच के क्रम में ईडी ने अतीक की संपत्तियों के साथ-साथ उसके व उसके परिजनों के खातों, उसके करीबियों की कंपनियों की बैलेंस शीट आदि की जांच पड़ताल की। इस दौरान एक चौंकाने वाली बात सामने आई।


शहर के कुछ नामचीन बिल्डरों के भी अतीक से लेनदेन के रिकॉर्ड जांच में जुटे अफसरों को मिले। उनकी ओर से बाहुबली व उसके करीबियों के खातों में रकम अलग-अलग माध्यमों से भेजी गई। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर बिल्डरों का माफिया से क्या कनेक्शन है। उनका उससे लेनदेन करने का क्या कारण रहा। सूत्रों का कहना है कि ईडी की ओर से इन सवालों का जवाब खोजने के लिए बिल्डरों से पूछताछ की जा सकती है। इसके लिए उन्हें भी समन जारी कर तलब किया जा सकता है।

विज्ञापन

गुंडा टैक्स तो नहीं?
बिल्डरों का अतीक से लेनदेन की बात को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल चर्चा आम है कि शहर में कुछ सफेदपोश ऐसे भी हैं, जो अतीक के बिजनेस पार्टनर भी हैं। पर्दे के पीछे से ही वह माफिया से मिलकर काम करते रहे हैं। माफिया और उसके गुर्गे भी इन्हीं सफेदपोशों के जरिए ब्लैकमनी को व्हाइट करते रहे हैं। उधर एक सवाल यह भी है कि कहीं किसी दहशत में आकर तो बिल्डरों की ओर से यह लेनदेन नहीं किया गया। यानी यह गुंडा टैक्स का खेल तो नहीं। जानकारों का कहना है कि फिलहाल इन सवालों का सही जवाब बिल्डरों से पूछताछ के बाद ही मिल सकेगा।
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन गुर्गों से पूछताछ
उधर बुधवार को लगातार दूसरे दिन अतीक के गुर्गों से पूछताछ जारी रही। एक दिन पहले ईडी के सिविल लाइंस स्थित स्थानीय इकाई के दफ्तर में प्रॉपर्टी डीलर जैद खालिद से घंटों पूछताछ हुई थी। उससे उसकी संपत्तियों व आय के स्रोत के संबंध में जानकारी हासिल की गई थी। ईडी ने अतीक के शूटर आबिद व करीबियों मो. मुस्लिम के अलावा इमरान, कामरान, जीशान को भी समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। इन्हीं में से अतीक के एक करीबी गुर्गे से बुधवार को घंटों पूछताछ की गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें