ईडी ने मंगलवार को कोर्ट में अर्जी पेश कर कहा, अभी आरोपित से और रिश्तेदारों के बारे में पूछताछ की जानी है। इसलिए इन्हें और सात दिनों के लिए ईडी की हिरासत में सौंपा जाए। कोर्ट ने कहा, आरोपित की हिरासत अवधि समाप्त होने पर न्यायिक अभिरक्षा में सौंपने के वक्त मेडिकल परीक्षण कराया जाए।
जिला जज संतोष राय ने आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में मुख्तार अंसारी के साले आतिफ उर्फ सरजील रजा को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कस्टडी में और सात दिनों के लिए रखने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि आरोपित को 15 नवंबर से 21 नवंबर की दोपहर दो बजे तक कस्टडी में पूछताछ के लिए सौंपा जाता है। मामले में इसके पहले जिला जज ने सरजील को 15 नवंबर तक ईडी की हिरासत में रखने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
ईडी ने मंगलवार को कोर्ट में अर्जी पेश कर कहा, अभी आरोपित से और रिश्तेदारों के बारे में पूछताछ की जानी है। इसलिए इन्हें और सात दिनों के लिए ईडी की हिरासत में सौंपा जाए। कोर्ट ने कहा, आरोपित की हिरासत अवधि समाप्त होने पर न्यायिक अभिरक्षा में सौंपने के वक्त मेडिकल परीक्षण कराया जाए।
ईडी की ओर से सहायक निदेशक सौरभ कुमार ने कस्टडी रिमांड अर्जी कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करते हुए ईडी के अधिवक्ता ओम प्रकाश मिश्रा ने अभियुक्त को सात दिन और कस्टडी रिमांड में भेजने की मांग की। तर्क दिया कि मनी लॉन्ड्रिंग के दो मामलों में आतिफ अभियुक्त है, जिसकी प्राथमिकी गाजीपुर और मऊ में दर्ज की गई है। मामला 15 करोड़, 31 लाख रुपये से अधिक का है।
विज्ञापन
ईडी को अभी इस मामले में बहुत से साक्ष्य हासिल करने शेष हैं। अगर ईडी को कस्टडी रिमांड में सौंप दिया जाए तो मामले से जुड़ी अहम जानकारी हासिल हो सकती है। ईडी की इस अर्जी पर सरकारी अधिवक्ता गुलाब चंद्र अग्रहरि ने कोई विरोध नहीं जताया। इस पर अदालत ने सात दिन की रिमांड मंजूर कर ली।