प्रयागराज जंक्शन पर हमसफर एक्सप्रेस में 27 नवंबर की रात महिलाओं के साथ छेड़खानी और मारपीट की गई। हमसफर के रवाना होने से पहले यह घटना हुई। जिन महिलाओं के साथ छेड़खानी की गई थी। उन्होंने सफर से इंकार कर दिया।
प्रयागराज जंक्शन पर हमसफर एक्सप्रेस में 27 नवंबर की रात महिलाओं के साथ छेड़खानी और मारपीट की गई। हमसफर के रवाना होने से पहले यह घटना हुई। जिन महिलाओं के साथ छेड़खानी की गई थी। उन्होंने सफर से इंकार कर दिया। बाद में उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई। टैगोर टाउन इलाके से एक परिवार की तीन महिलाएं और चार पुरुष 27 नवंबर को हमसफर एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे। एस-3 बोगी में उनका रिजर्वेशन था।
विज्ञापन
उनकी सीट पर एक युवक बैठा था। आरोप है कि वह नशे में धुत था। जब उससे कहा गया कि यह उनकी सीट है तो वह झगड़े पर आमादा हो गया। उसने गाली गलौज की और महिलाओं के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। शोरगुल सुनकर युवक के पक्ष में 10-15 लोग और आ गए। झगड़ा बढ़ने लगा तो पुलिस भी पहुंच गई। पता चला कि युवक के साथ कई लोग हैं।
सभी बरात में जा रहे हैं। पुलिस ने समझा बुझाकर मामले को शांत किया, लेकिन टैगोर टाउन में रहने वाली महिलाओं ने आगे सफर करने से इंकार कर दिया। सभी लोग ट्रेन से नीचे उतर गए। इसके बाद जीआरपी थाने में तहरीर दी गई। इंस्पेक्टर जीआरपी ने बताया कि तहरीर पर छेड़खानी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। दोनों पक्षों में सीट को लेकर विवाद हुआ था।