Prayagraj News : प्रयागराज पहुचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगाजी की आरती भी की।
- फोटो : प्रयागराज
एयरपोर्ट पर सीएम योगी की भाजपाइयों ने की अगुवाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयागराज आगमन की तैयारियों का जायजा लेने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एयरपोर्ट पर भाजपा नेेताओं ने अगुवाई की। शाहजहांपुर से चार्टेड प्लेन से शाम 4.30 बजे के आसपास सीएम एयरपोर्ट में उतरे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री महेंद्र नाथ सिंह, सिद्धार्थ नाथ सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी, केशरी देवी पटेल ने उनका स्वागत किया।
एयरपोर्ट में ही सबका हालचाल लेने के बाद सीएम वहां से मेला क्षेत्र के लिए रवाना हो गए। वहां परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम स्थल, माघ मेला क्षेत्र आदि का भ्रमण करने के बाद सीएम शाम 7.30 बजे के आसपास वापस एयरपोर्ट पहुंचे। यहां महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, विभव नाथ भारती, अभिषेक शुक्ला, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, श्याम प्रकाश द्विवेदी, मृत्युंजय तिवारी आदि मौजूद रहे।