फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में भी मोदी रहेंगेे जीत के नायक

Fri, 11 Sep 2015 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद(ब्यूरो)। साध्वी प्राची ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान में कहा कि बिहार में आयोजित विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से नायक बनकर उभरेंगे। सिविल लाइंस स्थित गंगोत्री गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पहले बिहार उसके बाद फिर उत्तर प्रदेश में भी एक बार फिर से कमल खिलेगा।
विज्ञापन


प्रशिक्षण अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुट जाए। पार्टी की विचारधारा से लोगों को जोड़ने का काम किया जाए। इसके पूर्व कार्यक्रम में साध्वी प्राची ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय, देवेंद्र मिश्र, रमेश ओझा, संजय गुप्ता, निर्मला पासवान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं खुल्दाबाद एवं राजरूपपुर मंडल की ओर से नया पुरवा में आयोजित पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान में मुख्य वक्ता अमरनाथ यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताये रास्ते मार्ग पर चलें। कार्यक्रम में कमलेश कुमार, रामजी केसरवानी, दिवाकर त्रिपाठी, लल्लू लाल कुशवाहा, चंद्रमा यादव, पवन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें