फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों पर लगेगा गैंगेस्टर-रासुका, राज बहादुर पर पांच हजार का इनाम

Fri, 11 Sep 2015 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। मेजा में भूमि अधिग्रहण के दौरान कचरी में हुए बवाल में गिरफ्तार किए गए 41 किसानों और तीन सौ अज्ञात के खिलाफ गैंगेस्टर और रासुका की कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार किए गए लोगों में अभिषेक सिंह पटेल नाम का 16 साल का नाबालिग भी शामिल है। महिलाओं और बच्चों के साथ आंदोलन में उतरे किसानों को प्रशासन ने उपद्रवी मानते हुए उनके खिलाफ हत्या का प्रयास सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन


हालांकि आंदोलनकारियों के मुखिया राज बहादुर पटेल पर पुलिस ने पांच हजार का इनाम घोषित कर दिया है। वह अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। राज बहादुर को दबोचने के लिए बृहस्पतिवार को भी पुलिस अफसरों ने पीएसी और आरएएफ जवानों के साथ कचरी एवं आसपास के गांवों में छापा मारा लेकिन दहशत से 70 फीसदी ग्रामीण घरों पर ताला लगाकर वहां से निकल चुके थे। इस बीच प्रशासन ने कोहड़ार में एक अंतिम विस्थापित जय प्रकाश के घर पर बुल्डोजर चलवाकर उसे ध्वस्त करा दिया।

जिला प्रशासन का प्रयास है कि गिरफ्तार किए गए 41 लोगों को जेल भेज दिया जाए। इसके लिए कोर्ट के आदेश का इंतजार किया जा रहा है। करछना के कचरी और असपास के गांवों में बुधवार की कार्रवाई के बाद बृहस्पतिवार को सन्नाटा पसरा रहा लेकिन प्रशासनिक कार्रवाई जारी रही। डीएम कौशल राज शर्मा, एसएसपी केएस इमैनुअल सहित पुलिस और प्रशासन के दर्जनों अफसर कचरी गांव के आसपास दिनभर मौजूद रहे और बैठकें कर रणनीति बनाते रहे।
विज्ञापन


पुलिस और प्रशासन के अफसरों  ने पीएसी एवं आरएएफ जवानों के साथ इन गांवों में फिर छापा मारा। गांवों का माहौल तनावपूर्ण था लेकिन पुलिस और प्रशासन की सख्ती के आगे कोई भी ग्रामीण विरोध की हिम्मत नहीं जुटा सका। कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। साथ ही हावड़ा-दिल्ली रेल ट्रैक पर भी पूरी तरह से आरएएफ और पीएसी के हवाले रहा। एसएसपी पीएसी के साथ कचरी प्राथमिक विद्यालय पहुंचे और वहां तीन प्लाटून पीएसी को कैम्प करा दिय।

डीएम कौशल राज शर्मा ने बताया कि पुलिस की ओर से चार्जशीट लगाए जाने के बाद गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ गैंगेस्टर और रासुका की कार्रवाई की जाएगी। बच्चों और महिलाओं की आड़ में बवाल करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उधर, एसएसपी केएस इमैनुएल ने बताया कि राज बहादुर पटेल पर पांच हजार रुपये का इनाम घेषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें