फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के बाद सबसे क्रूर और बर्बर साबित हुई मोदी सरकार, किसान आंदोलन को लेकर प्रमोद तिवारी ने साधा निशाना

Mon, 18 Jan 2021 01:17 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रमोद तिवारी
विज्ञापन

दिल्ली सीमा पर किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार आजादी के बाद सबसे क्रूर और बर्बर सरकार साबित हुई है। उन्होंने कहा कि कृषि और किसानों के हित में कड़कड़ाती ठंड और बारिश में दिल्ली की सीमा पर आंदोलनरत किसानों की मांगों बिना पर्याप्त कारण के सरकार ठुकरा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अडानी और अंबानी जैसे पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए देश की कृषि और किसानों के हित को पूंजीपतियों की तिजोरी में गिरवी रख रही है। पूर्व सांसद ने आठ बार के शिक्षक क्षेत्र से विधान परिषद के सदस्य रहे ओम प्रकाश शर्मा के निधन पर भी गहरा दुख जताया। कहा कि शर्मा के निधन से शिक्षक जगत के क्षेत्र में अपूर्णनीय क्षति है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें