modi goverments decision and rescue in global epidemic appreciated worldwide dr mahendra pratap singh
- फोटो : CITY DESK
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष बीतने पर एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपने को पूरा करने को अभूतपूर्व बताया। लोग सोचते थे कि क्या अनुच्छेद 370 खत्म होगा, क्या अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण हो पाएगा, क्या ट्रिपल तलाक से मुस्लिम बहनों को मुक्ति मिलेगी। यह सब मोदी सरकार ने कर दिखाया। एक भारत, श्रेष्ठ भारत का सपना पूरा हुआ।
जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के मंत्री व प्रयागराज के प्रभारी मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह रविवार को शहर के पत्रकारों से वर्चुअल प्रेसवार्ता के माध्यम से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कोविड-19 वैश्विक महामारी के बीच जब सभी घरों मे कैद थे तब पत्रकारों ने विषम परिस्थितियों में अपने व अपने परिवार की चिंता ना करते हुए घरों से बाहर निकलकर कवरेज कर घरों तक अखबार व खबर पहुंचाने का कार्य किया जो बहुत ही सराहनीय है।
डॉ. सिंह बोले मोदी है तो मुमकिन है योगी है तो यकीन है। वैश्विक महामारी के वक्त मोदी सरकार के फैसले और बचाव पर पूरे विश्व में सराहना हो रही है। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार भी विकास हो या कोविड-19 से बचाव में देश भर के राज्यों में एक नंबर पर रहा। जबसे योगी सरकार बनी चाहे राम मंदिर हो या सीएए या कोई त्योहार पूरे प्रदेश में कहीं कोई घटना दुर्घटना नही हुई। जंगलराज, दंगे फसाद पूरी तरह बंद हो गए।
प्रदेश चतुर्दिक विकास की ओर अग्रसर है। इस महामारी में भारत के साथ उत्तर प्रदेश भी आत्मनिर्भर बनकर विकास की ओर अग्रसर हो चुका है। भले ही सूबे में कोविड के 10 हजार के लगभग मामले हो गए हों लेकिन ठीक होने की संख्या भी करीब 6 हजार हो गई है। प्रवासी मजदूरों को लाना हो या उनके समस्याओं का सब पर सरकार ने ध्यान रखा। इस मौके पर काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रदेश के मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, हिमांशु दुबे, अध्यक्ष यमुनापार विभवनाथ भारतीय, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, राजेश केसरवानी, दिलीप कुमार चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।