उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में लालगंज पुलिस टीम पर फायरिंग करने के मामले में वांछित बदमाश की ईंट-पत्थरों से पीट-पीटकर कर हत्या कर दी गई। बदमाश का शव नहर किनारे झाड़ी में मिला। हत्या के बाद आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
घटना संग्रामगढ़ थाना के बशोय गांव की बताई जा रही है। मृतक पर लालगंज कोतवाली पुलिस पर फायरिंग, लूट, समेत कई मुकदमे दर्ज थे। साथ ही पुलिस इसके तलाश में जुटी थी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।