फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव प्रचार थमा, महुली मंडी से आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Sun, 20 Oct 2019 06:22 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
पुलिस लाइन में सफल चुनाव कराने को आयोजित। बैठक में जुटे अधिकारी। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
सदर विधानसभा उपचुनाव के लिए शनिवार की शाम चुनाव प्रचार थम गया। महुली मंडी से रविवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। मतदान कर्मचारियों को सुबह सात बजे ही बुलाया गया है, जबकि आठ बजे से पोलिंग पार्टियों को बूथों के लिए रवाना करने की तैयारी है। सोमवार को सुबह सात से शाम छह बजे तक होने वाले मतदान के लिए बिजली विभाग को 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए अलर्ट किया गया है। इधर, बूथों पर प्रकाश की वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए ग्राम पंचायत सचिवों और लेखपालों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में चुनाव डियूटी पर जाने वाले पुलिस कर्मियों के लिए आये मैजिक वाहन।- फोटो : PRATAPGARH

जिले की सदर विधानसभा के उपचुनाव में 21 अक्तूबर को 368 मतदेय स्थलों पर सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब मतदान के लिए 11 घंटे का समय मिल रहा है। इधर, चुनावी मैदान में कूदे प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। उपचुनाव के आरओ एसडीएम सदर विजयपाल सिंह ने बताया कि मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


महुली मंडी में पोलिंग पार्टी के रवानगी के लिए स्टेशनरी एकत्र करते कर्मचारी।- फोटो : PRATAPGARH


शाम छह बजे होने वाले मतदान में सभी बूथों पर अंधेरा छा जाएगा। इसलिए बिजली विभाग को पत्र लिखकर 24 घंटे आपूर्ति करने का निर्देश दिया गया है। प्रकाश की वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए ग्राम पंचायतों के सचिवों और लेखपालों को निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि ईवीएम और वीवीपैट के साथ ही मतदान सामग्री का थैला तैयार कर लिया गया है। कर्मचारियों को सुबह सात बजे और आठ बजे से पोलिंग पार्टियों के रवाना करने का सिलसिला प्रारंभ कर दिया जाएगा। दोपहर बारह बजे तक सभी पोलिंग पार्टियां भेज दी जाएंगी।

रवानगी और उपस्थिति सेक्टर मजिस्ट्रेट के जिम्मे

पोलिंग पार्टियों की रवानगी और बूथ पर पहुंचने वाले मतदान कर्मचारियों की हाजिरी लेना सेक्टर मजिस्ट्रेटों की जिम्मेदारी होगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट शाम पांच बजे तक पोलिंग पार्टी पहुंचने की रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन


महुली मंडी में रखा ईवीएम।- फोटो : PRATAPGARH

चुनाव आयोग के निर्देश पर बूथों पर महिला पुलिस की लगी ड्यूटी

सदर विधानसभा के सभी बूथों पर एक-एक महिला मतदान कर्मी और एक-एक महिला पुलिस की तैनाती की गई है। चुनाव आयोग के निर्देश पर महिला मतदाताओं की सहूलियत के लिए यह कदम उठाया गया है। मतदान अधिकारी द्वितीय के रूप में अधिकांश शिक्षिकाओं की तैनाती की गई है। जबकि महिला पुलिस कर्मी में होमगार्ड और पीआरडी के जवान लगाए गए हैं।

सोमवार को सदर विधानसभा में होने वाले मतदान के लिए महिला मतदाताओं की असुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी बूथों पर एक-एक महिला कर्मचारी और एक-एक महिला पुलिस की तैनाती की गई है। जिला प्रशासन पहले महिलाओं की परेशानी को देखते हुए ड्यूटी लगाने के पक्ष में नहीं था, मगर चुनाव आयोग का निर्देश आते ही सभी बूथों पर एक-एक महिला कर्मचारी को तैनात किया गया है। डीडीओ सुदामा प्रसाद ने बताया कि चुनाव आयोग ने महिला मतदाता की सुविधा को देखते हुए यह कदम उठाया था।

 

 

 

 

 

 

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें