फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भविष्य में कम हो जाएंगी इलेक्ट्रानिक उत्पादों की कीमतें

विज्ञापन
MNNIT News - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
लगाई जाएंगी छोटी चिप, अधिक से अधिक डाटा रखने की होगी सुविधा
विज्ञापन

एमएनएनआईटी में वीएलएलआई, कम्युनिकेशन सिग्नल प्रोसेसिंग पर अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार
प्रयागराज। आगे आने वाले दिनों में नई टेक्नालॉजी के प्रयोग से इलेक्ट्रानिक्स उत्पादों की कीमतों में गिरावट आएगी। वैज्ञानिक ऐसी चिप पर शोध कर रहे हैं, जिसमें अधिक से अधिक डाटा रखा जा सके। यह बात मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआइटी) के इलेक्ट्रानिक एवं कम्युनिकेशन विभाग में वीएलएलआई, कम्युनिकेशन सिग्नल प्रोसेसिंग विषय पर चल रही अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने कही।
संगोष्ठी के दूसरे दिन मंगलवार को सेमिनार की जनरल चेयर प्रो. विजया भदौरिया एवं विभागाध्यक्ष प्रो. अमित धवन ने कहा कि शोधार्थियों की ओर से जो भी शोध पत्र प्रस्तुत किए गए, उसमें अधिकांश का जोर भविष्य में इलेक्ट्रानिक उत्पादों की कीमतें कम करने पर था। उन्होंने बताया कि नई तकनीक से चिप छोटी होगी तो उत्पाद की कीमतों पर भी असर पड़ेगा। इन चिपों को लगाने से मोबाइल, कंप्यूटर, स्मार्ट टीवी सहित दूसरे महंगे उत्पादों की कीमतें कम हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि सेमिनार में 5जी के बारे में शोधार्थियों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू के प्रो. एसके काक ने मोबाइल कम्युनिकेशन के क्षेत्र में सिग्नल प्रोसेसिंग तकनीक के प्रयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आईआईएससी के प्रो. अमृतुर भारद्वाज ने कनेक्टेड रोबोट के विषय में शोधकर्ताओं को बताया कि इस रोबोट के माध्यम से स्वचालित शारीरिक कार्य को स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्य में प्रयोग में लाया जा सकता है। प्रो. एके कॉक एवं प्रो. अमृतुर भारद्वाज को प्रो. हरनाथ कर ने स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। सम्मेलन के दूसरे दिन छह सत्रों में शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। सत्र के दौरान एग्माटेल कीसाइट टेकभनालॉजी के इंजीनियर ने 5जी एवं आईओटी विषय पर शोध पत्र प्रस्तुत किए। ट्रिपलआईटी गुना के डॉ. सुमित कुमार ने ‘एफपीजीए इम्प्लीमेंटेशन ऑफ सिग्नल एंड इमेज प्रोसेसिंग’ विषय पर जानकारी दी। आयोजन समिति केसचिव प्रो. मनीष तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें