फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : एमएनएनआईटी का वैश्विक पुरा छात्र सम्मेलन 21-22 नवंबर को, पांच श्रेणियों में दिए जाएंगे अवॉर्ड्स

Sun, 11 Jan 2026 05:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान का वैश्विक पुरा छात्र सम्मेलन 21 और 22 नवंबर को होगा। यह निर्णय एमएनएनआईटी एलुमनाई एसोसिएशन की सत्र 2025-26 की पहली कार्यकारी समिति बैठक में लिया गया।
विज्ञापन
एमएनएनआईटी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान का वैश्विक पुरा छात्र सम्मेलन 21 और 22 नवंबर को होगा। यह निर्णय एमएनएनआईटी एलुमनाई एसोसिएशन की सत्र 2025-26 की पहली कार्यकारी समिति बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. अवनीश कुमार दुबे ने की। सम्मेलन के दौरान 1966, 1976 और 2001 बैच के पूर्व छात्र क्रमशः अपनी डायमंड, गोल्डन और सिल्वर जुबली मनाएंगे।

विज्ञापन


1976 बैच अपने दोस्ती के 50 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाएगा। देश-विदेश के विभिन्न शहरों में भी एलुमनाई मीट होगा। वर्ष 2026 के लिए डिस्टिंग्विश्ड एलुमनाई अवॉर्ड्स के लिए 30 जून तक नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। इस वर्ष अवॉर्ड्स केवल पांच श्रेणियों में दिए जाएंगे। चयन प्रक्रिया में अल्मा मेटर और एलुमनाई एसोसिएशन के प्रति योगदान को प्राथमिकता दी जाएगी। अवॉर्ड वितरण 22 नवंबर को किया जाएगा।

इसके अलावा, छात्रों को मेरिट एवं मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को वित्तीय सहायता देने का निर्णय लिया गया। एग्जीक्यूटिव कमेटी ने फैसला किया है कि मेले में मकर संक्रांति से संगम तट पर एलुमनाई कैंप लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें