फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएनएनआईटी निदेशक को सम्मानित किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएनएनआईटी निदेशक को सम्मानित किया गया
विज्ञापन

प्रयागराज। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआइटी) में शुक्रवार को अशैक्षणिक कर्मचारी कल्याण संघ की तरफ से निदेशक प्रो. राजीव त्रिपाठी को पांच वर्ष का सफल कार्यकाल पूरा करने पर सम्मानित किया गया। संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने प्रो. राजीव त्रिपाठी को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट किया। साथ ही उनके पांच वर्ष के कार्यकाल को स्वर्णिम काल बताया। उन्होंने कहा कि प्रोफेसर त्रिपाठी के कार्यकाल में संस्थान का बहुमुखी विकास हुआ। संस्थान की उपलब्धियां भी गिनाईं। बताया कि संस्थान के बुनियादी ढांचे के विकास के साथ शिक्षण एवं अनुसंधान में उत्कृष्टता के प्रयास में अग्रणी रहा। अटल रैंकिंग में संस्थान टॉप टेन में रहा। संस्थान में छात्रावासों का निर्माण भी पूरा हो गया है। प्रोफेसर त्रिपाठी ने कहा शिक्षकों-कर्मचारियों के अथक प्रयास से संस्थान निरंतर प्रगति कर रहा है। संस्थान को आगे ले जाने में सभी का सहयोग रहा। बिना सबके सहयोग के यह संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें पूरी तरह से समर्पित होकर अपने कार्यों का निर्वहन करना चाहिए, जिससे हमारा संस्थान उत्कर्ष के चरम पर पहुंचे। इस मौके पर संघ के महामंत्री राधेश्याम समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
नए साल में छात्राओं को मिलेगा हाईटेक छात्रावास
प्रयागराज। मोती लाल नेहरूर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में बीटेक की छात्राओं को नए साल में हाईटेक हॉस्टल का तोहफा मिलेगा। परिसर में छात्राओं के लिए छह मंजिला हॉस्टल बनकर तैयार है। इसका उद्घाटन 18 जनवरी को केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष सरकार करेंगे। वह संस्थान के 18 वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। संवाद
विज्ञापन

छात्रसंघ बहाली तक चुप नहीं बैठेंगे
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन पर छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर शुक्रवार को भी आंदोलन जारी रहा। आंदोलन की अगुवाई कर रहे छात्रनेता अजय यादव सम्राट ने कहा कि नए साल में इस संकल्प के साथ प्रवेश कर रहा हूं कि छात्रसंघ बहाल कराकर ही दम लेंगे। इविवि में जनतंत्र बहाल होगा। साथ ही अनशन स्थल पर समाजवाद के महान क्रांतिकारी योद्धा लोकबंधु राजनारायण की पुण्यतिथि मनाई गई। छात्रनेता शिवपाल सिंह ने कहा राजनारायण ने विधानसभा में ऐसा हंगामा मचाया था कि उनको सदन से निकलवाने के लिए पहली बार हेलमेट लगाए पुलिसकर्मियों को सदन के अंदर बुलाना पड़ा था। इस दौरान नवनीत यादव, राहुल पटेल, मसूद अंसारी, सुधीर यादव, अमित कुमार, हरिकेश हैरी, सलमान इलाहाबादी आदि उपस्थित रहे। संवाद
आज जारी होगी निर्वाचन सूची
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट की जनपदीय कार्यकारिणी के निर्वाचन के लिए डॉ. राजेश निरंजन को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। चुनाव कार्यक्रम की भी घोषणा कर दी गई है। एक जनवरी दोपहर 12 बजे तक निर्वाचन सूची जारी की जाएगी। दो जनवरी को 10 बजे तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकेगी। इसी दिन 11 बजे तक आपत्ति का निस्तारण होगा और अंतिम मतदाता सूची जारी होगी। एक बजे के बाद नामांकन पत्र प्राप्त किए जा सकेंगे। एक बजे प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन होगा जब कि दोपहर ढाई बजे प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे। तीन बजे तक प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी। आवश्यक हुआ तो मतदान तिथि की घोषणा भी इसी दिन होगी। संवाद
विद्यार्थियों को बांटे गए स्वेटर
प्रयागराज। सीएवी इंटर कालेज में शुक्रवार को गरीब विद्यार्थियों को स्वेटर बांटे गए। प्रधानाचार्य डॉ. त्रिभुवन प्रसाद पाठक ने बताया कि वरिष्ठ कर्मचारी कमला कांत मिश्र के सेवानिवृत्त होने पर विदाई भी दी गई। मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंध समिति के उप प्रबंधक भगवती सिंह मौजूद रहे। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य केके प्रसाद, दिनेश कुमार, शरद कुमार राय, डा. मदन गोपाल मिश्रा, डा. अनूप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञान प्रश्न मंच में रानी रेवती देवी के विद्यार्थी रहे अव्वल
प्रयागराज। रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कालेज में आयोजित गणित-विज्ञान मेले में विद्यार्थियों ने परचम लहराया है। प्रदर्शनी में माधव ज्ञान केंद्र, शिशु निकेतन कटघर, विद्या मंदिर शास्त्री नगर एवं विद्या मंदिर सर्वोदय नगर के भी विद्यार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडेय के मुताबिक विज्ञान प्रश्न मंच के बालक वर्ग व किशोर वर्ग में रानी रेवती देवी के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान हासिल किया गया है। विज्ञान प्रयोग की स्पर्धा में बाल वर्ग में विद्यालय के आदर्श गिरी प्रथम, किशोर वर्ग में हर्षित द्विवेदी, आदर्श मौर्य ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे। शुक्रवार को प्रार्थना सभा के दौरान विजेता बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर संगीताचार्य मनोज गुप्ता, योगेश, कमलाकर तिवारी, शिव नारायण सिंह, डा. विंध्यवासिनी प्रसाद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें