डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा चार को प्रयागराज में
प्रयागराज। डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा चार जनवरी को प्रयागराज में रहेंगे। यहां रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में वह शिरकत करेंगे। एडीएम सिटी मदन कुमार ने बताया कि डिप्टी सीएम के प्रयागराज आगमन की जानकारी जिला प्रशासन को मिल गई है।