फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MNM COllege : मेडिकल कॉलेज में होगी डीएम नेफ्रो व एमसीएच न्यूरो की पढ़ाई, चार-चार सीटों का भेजा गया प्रस्ताव

Fri, 07 Jun 2024 03:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

डीएम में नेफ्रोलॉजी व एमसीएच में न्यूरोलॉजी की सीटें मिलने से मेडिकल के छात्र-छात्राओं को काफी सहूलियत होगी। मेडिकल छात्रों को इन दोनों विषयों में पढ़ाई के लिए बाहर के मेडिकल कॉलेज नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
Medical, Doctor - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (एमएलएन) में जल्द ही डीएम (डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन) में नेफ्रोलॉजी व एमसीएच (मास्टर ऑफ चिरुर्जिया सामान्य) में न्यूरोलॉजी की पढ़ाई कराई जाएगी। इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन की तरफ से एनएमसी (नेशनल मेडिकल कमीशन) को नेफ्रोलॉजी व न्यूरोलॉजी में चार-चार सीटों का प्रस्ताव भेजा गया है। हालांकि, यह प्रस्ताव मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह के समय में भेजा गया था। उम्मीद है कि इस वर्ष प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाएगी।

विज्ञापन


डीएम में नेफ्रोलॉजी व एमसीएच में न्यूरोलॉजी की सीटें मिलने से मेडिकल के छात्र-छात्राओं को काफी सहूलियत होगी। मेडिकल छात्रों को इन दोनों विषयों में पढ़ाई के लिए बाहर के मेडिकल कॉलेज नहीं जाना पड़ेगा। बता दें कि डीएम में कॉर्डियोलॉजी व गैस्ट्रोलॉजी की सीटें मेडिकल कॉलेज में हैं। अब इन चार-चार सीटों के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद छात्र-छात्राओं के लिए और भी बेहतर अध्ययन की सुविधा उपलब्ध होगी।

इसके अलावा एमडी (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन) में पीडियाट्रिक, गायनी, ऑर्थोपेडिक व साइकेट्रिक में भी सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव भी एनएमसी को भेजा गया है। जिसमें पीडियाट्रिक में 10 से बढ़ाकर 19, गायनी में 12 से बढ़ाकर 23, ऑर्थोपेडिक में 11 से बढ़ाकर 19 व साइकेट्रिक में दो से बढ़ाकर छह सीट करने की मांग की गई है।
विज्ञापन


इनसेट

जुलाई में होंगे दाखिले
नीट यूजी 2024 के तहत मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में दाखिले जुलाई महीने से शुरू होने की संभावना है। जिसके तहत एमबीबीएस व पीजी की सीट में प्रवेश दिया जाएगा। बता दें कि इस बाद कटऑफ हाई रहने की संभावना है। क्योंकि नीट की परीक्षा में 67 विद्यार्थियों को 100 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं। इनमें 14 लड़कियां हैं। इन सभी को पहली रैंक मिली है।

डीएम, एमसीएच में नेफ्रोलॉजी व न्यूरोलॉजी की चार-चार सीट का प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अलावा एमडी में भी सीट बढ़ाने की मांग की गई है। उम्मीद है कि जल्द ही इन प्रस्तावों को मंजूरी मिल जाएगी। - डॉ. वत्सला मिश्रा, प्राचार्य, एमएलएन मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें