फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : मंदिर के बाहर पूजा कर रही वृद्धा को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, चालक समेत वाहन को पुलिस ने पकड़ा

Fri, 07 Jun 2024 03:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

लोगों की चीख पुकार पर कार को रोका गया और कार के नीचे फंसी महिला को बाहर निकाला गया। उसे एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस चालक समेत कार को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के कीडगंज मुहल्ले में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से सड़क किनारे पूजा कर रही एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी की वह महिला को रौंदते हुए आगे निकल गई। लोगों की चीख पुकार पर कार को रोका गया और कार के नीचे फंसी महिला को बाहर निकाला गया। उसे एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस चालक समेत कार को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन

कीडगंज की रहने वाली बीना शर्मा (75) मुहल्ले के ही भार्गव बूथ के पास बीच वाली सड़क पर स्थित मंदिर के बाहर पूजा कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार एमजी हेक्टर कार ने उन्हें रौंद दिया। महिला वाहन में ही फंस गई। कार मालिक ही वाहन चला रहा था। वह मृतका के घर के पास ही रहता है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कीडगंज पुलिस चौकी के पास चक्काजाम शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर तैनात है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें