फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MLC Election : शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान खत्म, 68.62 फीसदी पड़े वोट

Mon, 30 Jan 2023 09:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जिले में कुल 16803 मतदाताओं के लिए 36 बूथ बनाए गए हैं। इनमें से महिला मतदाताओं की संख्या 5892 रही। सुबह आठ से शाम चार बजे तक कुल 11530 शिक्षकों ने मताधिकार का उपयोग किया। 3481 महिला शिक्षकों ने वोटिंग की।
विज्ञापन
1 of 8
Prayagraj News : एमएलसी चुनाव में वोट डालने के लिए कतार में खड़े शिक्षक मतदाता। - फोटो : अमर उजाला।
इलाहाबाद-झांसी निर्वाचन क्षेत्र के लिए सोमवार को प्रयागराज में कुल 68.62 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान स्थल परिसर में नेताओं के घूसने, समर्थकों के बीच झड़प समेत छिटपुट शिकायतों को छोड़ दें तो मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। बैलेट बॉक्स झांसी भेजे जाने की प्रक्रिया देर रात तक जारी रही। जिले में कुल 16803 मतदाताओं के लिए 36 बूथ बनाए गए हैं। इनमें से महिला मतदाताओं की संख्या 5892 रही। सुबह आठ से शाम चार बजे तक कुल 11530 शिक्षकों ने मताधिकार का उपयोग किया। 3481 महिला शिक्षकों ने वोटिंग की।

शुरू के दो घंटे अपेक्षाकृत मतदान धीमा रहा और सुबह 10 बजे तक 1753 वोट पड़े थे। यानि, मतदान प्रतिशत 10.43 फीसदी रहा। इसके बाद ज्यादातर बूथों पर लंबी कतार लगी और 12 बजे तक 4940 वोट पड़े थे। यानि, 29.40 फीसदी वोटिंग हो गई थी। दिन में दो बजे तक 8632 वोट पडे़े थे। इस तरह से 12 से दो बजे के बीच सबसे अधिक 3692 मत पड़े।

मतदान के बाद बैलेट बॉक्स कलक्ट्रेट स्थित संगम सभागार लाए गए। भारी सुरक्षा के बीच वहां से बैलेट बॉक्स झांसी भेज दिए गए। मतगणना झांसी में दो फरवरी से होगी। इस दौरान प्रत्याशी एवं समर्थक कलक्ट्रेट में डटे रहे। डीएम संजय कुमार खत्री ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्वक हुआ। कहीं से शिकायत नहीं है।
विज्ञापन

2 of 8
Prayagraj News : शिक्षक एमएलसी चुनाव में वोट डालकर बाहर निकलते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला।
प्रयागराज में सबसे कम तदान
इलाहाबाद-झांसी निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत प्रयागराज में सबसे कम मतदान हुआ है। 10 जिलों में 34513 मतदाता हैं। इनमें से 26295 शिक्षकों ने मतदाधिकार का उपयोग किया। यानि, 76 फीसदी वोटिंग हुई। इसके विपरीत प्रयागराज में सबसे कम 68.62 प्रतिशत वोट पड़े। सबसे अधिक महोबा एवं ललितपुर में 91 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

3 of 8
Prayagraj News : हंडिया में पोलिंग बूथ का जायजा लेते एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला।
गड़बड़ी की शिकायतों संग जगह-जगह हुई झड़प
एमएलसी चुनाव में गड़बड़ी की शिकायतों संग झड़प भी हुई। कई जगहों पर समर्थकों एवं नेताओं के खिलाफ मतदान केंद्र में भी प्रवेश करने की शिकायत रही। शिक्षक संघ के प्रत्याशी सुरेश चंद्र त्रिपाठी ने इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग से भी की है।

बूथ के सामने ही पंडाल लगाए जाने को लेकर हंडिया में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं एसडीएम सार्थक अग्रवाल के बीच झड़प हुई। निरीक्षण के लिए पहुंचे एसडीएम ने पंडाल हटाने के लिए कहा तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया। पास ही में सपा का पंडाल का भी पंडाल लगा था। हालांकि, विवाद के दौरान ही सपा कार्यकर्ताओं ने अपना पंडाल हटा लिया।

एमएनएनआईटी मतदान केंद्र के सामने तो कई बार झड़प हुई। सुरेश त्रिपाठी एवं सपा उम्मीदवार के समर्थकों का कहना था कि कुछ लोग खास रंग का गमझा बांधकर वोट देने पहुंचे थे। उनके पहचान पत्र भी नहीं देखे जा रहे थे। किदवई इंटर कॉलेज बूथ पर भाजपा एवं सपा समर्थकों के बीच काफी झड़प हुई। अफसरों ने स्थिति संभाली।
बहादुरपुर एवं चाका ब्लाॅक में प्रमुख के परिसर में होने की शिकायत हुई।

हालांकि, बताया कि जा रहा है कि आपत्ति के बाद वे लोग चले गए। सुरेश त्रिपाठी के अलावा सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने भाजपा पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने प्रशासन पर भी भाजपा की ओर झुकाव होने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि सोरांव ब्लॉक में भाजपा की होर्डिंग परिसर में लगाकर आचार संहिता का खुला उल्लंघन किया गया।

4 of 8
Prayagraj News : एमएलसी चुनाव में वोट डालने के लिए कतार में खड़े शिक्षक मतदाता। - फोटो : अमर उजाला।
घरों से ज्यादा दूरी भी बनी कम वोटिंग की वजह

शिक्षक मतदाताओं की चुप्पी को देखते हुए उन्हें बूथ तक पहुंचाने की चुनौती पहले से थी। ऐसे में 10 किमी दूर तक मतदान केंद्र बनाए जाने से चुनौती और बढ़ गई। झूंसी के मतदाताओं का मतदान केंद्र करीब 10 किमी दूर बहादुरपुर ब्लॉक में बनाया गया था। इसी तरह से फाफामऊ के वोटरों का सोरांव तथा नैनी के मतदाताओं का चाका में मतदान केंद्र था। कम मतदान के पीछे यह बड़ी वजह मानी जा रही है। शिक्षक संघ के प्रत्याशी सुरेश चंद्र त्रिपाठी के प्रतिनिधि आशू का कहना है कि इसे लेकर शिकायत की गई थी। झूंसी, फाफामऊ में एक-एक बूथ बनाने की मांग की गई थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

5 of 8
Prayagraj News : एमएलसी चुनाव के लिए वोट डालने के लिए कतार में खड़े अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला।
... लेकिन वोटर लिस्ट में नहीं था नाम

राजकीय इंटर कॉलेज में संस्कृत की प्रवक्ता सुनीता का तेलियरगंज में मकान है। वह एमएनएनआईटी मतदान केंद्र पर वोट देने पहुंचीं तो उन्हें रोक दिया गया। उन्हें बताया गया कि वोटर लिस्ट में नाम नहीं है। जबकि, एक अन्य सूची में उनका नाम था। पूछताछ के बाद पता चला कि उनका नाम विलोपितों की सूची में शामिल है। इसे लेकर उन्होंने आपत्ति जताई लेकिन वोट देने से वंचित रहीं। इसी तरह की शिकायत नया कटरा स्थित प्राथमिक विद्यालय बूथ पर पहुंची नैनी स्थित उच्च शिक्षण संस्थान में अध्यापक अमृता की भी रही। खास यह कि इसी संस्थान में अध्यापक अमृता के बेटे ने वोट डाला।
विज्ञापन

6 of 8
Prayagraj News : एमएलसी चुनाव में वोट डालने के बाद निशान दिखातीं शिक्षिकाएं। - फोटो : अमर उजाला।
मतदान के दौरान परिसर में बैठे रहे शिक्षक

नया कटरा स्थित उच्चतर प्राथमिक विद्यालय को मतदान केंद्र बनाया गया था लेकिन शिक्षकों की छुट्टी नहीं की गई। ऐसे में सभी शिक्षक स्कूल पहुंचे थे और प्रधान अध्यापक कक्ष के पास बैठे रहे। प्रधानाचार्य मिनाक्षी मधुरा श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चों की छुट्टी कर दी गई लेकिन अध्यापकों को आना था।
विज्ञापन

7 of 8
Prayagraj News : एमएलसी चुनाव में वोट डालने के लिए कतार में खड़े शिक्षक मतदाता। - फोटो : अमर उजाला।
प्रयागराज में दिखा त्रिकोणीय मुकाबला

एमएलसी चुनाव में तीन बार से निर्वाचित शिक्षक संघ के सुरेश त्रिपाठी, भाजपा के बाबू लाल तिवारी एवं सपा के एसपी सिंह पटेल के बीच त्रिकोणीय मुकाबला दिखा। ज्यादातर बूथों के आसपास इन्हीं प्रत्याशियों के समर्थन एवं झंडे दिखे और मुकाबला काफी नजदीकी बताया जा रहा है। ऐसे में अन्य उम्मीदवारों को मिले एवं दूसरी वरियता के मतों का महत्व भी बढ़ गया है।

पिछले चुनाव में सुरेश त्रिपाठी की सपा उम्मीदवार से सीधी लड़ाई रही लेकिन इस बार भाजपा ने भी प्रत्याशी उतार दिया। इससे लड़ाई बहुकोणीय हो गई। मतदान के दौरान गौर करने वाली बात भी रही कि सीएमपी डिग्री कॉलेज के ज्यादातर शिक्षकों का झुकाव एक प्रत्याशी की तरफ दिखा। इसी तरह का रुख एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज समेत अन्य संस्थान के शिक्षकों में भी दिखा। ऐसे में कहा जा रहा है ज्यादा से ज्यादा एवं बड़े स्कूलों में पकड़ रखने वाले प्रत्याशी के सिर पर जीत का सेहरा बंधेगा।
विज्ञापन

8 of 8
Prayagraj News : एमएलसी चुनाव में पोलिंग बूथों का जायजा लेते जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री। - फोटो : अमर उजाला।
प्रयागराज के शिक्षकों का रुख तय करेगा नतीजा

एमएलसी चुनाव में इस बार भी प्रयागराज केंद्र में रहा। चुनाव में 26295 शिक्षकों ने मताधिकार का उपयोग किया। इनमें से 11530 मतदाता प्रयागराज के रहे। यानि कुल पड़़े मतों में से प्रयागराज की हिस्सेदारी 43.84 फीसदी है। हालांकि सुरेश त्रिपाठी, एसपी सिंह पटेल समेत कुल 10 में से पांच प्रत्याशी भी यहीं के हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि यहां के शिक्षक मतदाताओं का रुख ही चुनाव का नतीजा तय करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें