भाजपा काशी क्षेत्र की उपाध्यक्ष निर्मला वर्ष 2012 में पार्टी के टिकट पर सोरांव विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं। वह छावनी परिषद में सभासद भी रह चुकी हैं।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी विधान परिषद चुनाव में प्रयागराज निवासी निर्मला पासवान को प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी जताई है। शनिवार को निर्मला को प्रत्याशी बनाए जाने की सूचना के बाद पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
भाजपा काशी क्षेत्र की उपाध्यक्ष निर्मला वर्ष 2012 में पार्टी के टिकट पर सोरांव विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं। वह छावनी परिषद में सभासद भी रह चुकी हैं। पार्षद पवन श्रीवास्तव के साथ, श्याम चंद्र, लक्ष्मण प्रजापति, राजेश केसरवानी, अशोक चौधरी, संदीप चौहान, कुशाग्र श्रीवास्तव आदि ने निर्मला को प्रत्याशी बनाए जाने पर उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।