Railway News : Covid की वजह से वर्ष 2020 में लगे लॉक डाउन से ही सूबेदारगंज-डीडीयू मेमू का संचालन बंद है। इसे शुरू करने की मांग यात्री काफी समय से कर रहे हैं। सूबेदारगंज से 03334 शाम 6.10 बजे चलकर 6.25-6.35 बजे प्रयागराज जंक्शन आएगी।
दैनिक यात्रियों के लिए राहत भरी खबर। बीते 28 माह से बंद चल रही सूबेदारगंज-पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) का संचालन एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है। एक अगस्त से डीडीयू मेमू चलनी शुरू हो जाएगी। इसके चलने से प्रयागराज, नैनी, करछना, भीरपुर, मेजा रोड, ऊंचवाडीह, मांडा रोड के सैकड़ों दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
कोविड की वजह से वर्ष 2020 में लगे लॉक डाउन से ही सूबेदारगंज-डीडीयू मेमू का संचालन बंद है। इसे शुरू करने की मांग यात्री काफी समय से कर रहे हैं। सूबेदारगंज से 03334 शाम 6.10 बजे चलकर 6.25-6.35 बजे प्रयागराज जंक्शन आएगी। इसके बाद डीडीयू तक पड़ने वाले सभी स्टेशनों पर रुकते हुए रात 11.54 बजे दीन दयाल उपाध्याय पहुंच जाएगी। इसी तरह डीडीयू से 03333 सुबह चार बजे चलकर सुबह 9.00-9.10 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं 9.30 बजे सूबेदारगंज पहुंच जाएगी।