फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली दवा मिली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
करेली में मुट्ठीगंज निवासी युवती से नशीली दवा मिली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म किया गया। यही नहीं कमरे में बंद कर मारपीट, गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुट्ठीगंज निवासी 24 वर्षीय युवती की जान पहचान फेसबुक के माध्यम से करेली निवासी मो. अमन खान से हुई। आरोप है कि धीरे-धीरे अमन ने उससे मिलना-जुलना शुरू कर दिया। फिर एक दिन झांसा देकर अपने घर ले गया और नशीली दवा मिली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म किया गया। यही नहीं फिर उसे घर बुलाकर कमरे में बंद कर मारपीट, गालीगलौज की गई। जान से मारने के लिए धमकाया भी गया। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अमन उसकी मां व मामा पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें