फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : लापता सब्जी कारोबारी की लाश दरी पहाड़ी पर पेड़ से लटकती मिली, इलाके में सनसनी

Fri, 17 Dec 2021 07:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

11 दिसंबर की सुबह 11 बजे अभयराज घर से भटौती के लिए निकले थे। लेकिन शाम तक वे लौटे ही नहीं। परिजनों की बेचैनी बढ़ती गई। परिजनों ने हर संभव स्थान पर खोजबीन की लेकिन उनका कुछ भी पता नहीं चला।
विज्ञापन
Crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह भर पहले घर से लापता सब्जी कारोबारी की लाश दरी पहाड़ी के पास सुनसान स्थान पर एक पेड़ से लटकती हुई दिखी तो सनसनी फैल गई। सूचना पर बदहवास हालात में मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इलाकाई पुलिस घटना की छानबनी में जुटी हुई है। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मेजा के सुकाठ गांव के अभयराज कुशवाहा (35) सब्जी कारोबारी थे।

विज्ञापन


11 दिसंबर की सुबह 11 बजे अभयराज घर से भटौती के लिए निकले थे, लेकिन शाम तक वे लौटे ही नहीं। परिजनों की बेचैनी बढ़ती गई। परिजनों ने हर संभव स्थान पर खोजबीन की लेकिन उनका कुछ भी पता नहीं चला। इस मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। शुक्रवार शाम को दरी पहाड़ी के पास कुछ लोग अपनी मवेशियों को लेकर उधर गुजरे तो एक जंगली पेड़ से लटकती हुई लाश दिखी तो वे वहां से भाग खड़े हुए।

कुछ देर में वहां पर काफी भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने लाश की शिनाख्त सुकाठ के लापता सब्जी कारोबारी अभयराज कुशवाहा के रूप में की। परिजन भी आ गए। पत्नी रीता देवी तो दहाड़ मारकर रोने लगी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। मृतक सब्जी कारोबारी को दो बेटी और एक बेटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें