फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : जीवन ज्योति हास्पिटल के कर्मचारियों से सात लाख लूटने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, गिरफ्तार

Sun, 17 Sep 2023 04:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बदमाशों के कब्जे से आठ लाख 35 हजार रुपये बरामद भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि इन्हीं बदमाशों ने सीतापुर में भी सात लाख 15 हजार लूटे थे। पुलिस के अनुसार घटना से दो दिन पहले बदमाश जिले में आकर ठहरे थे। होटल में लगाई थी फर्जी आईडी। बदमाशों के कब्जे से प्री एक्टीवेटेड सिम भी बरामद हुआ है। 
विज्ञापन
जीवन ज्योति हास्पिटल के कर्मचारियों से सात लाख लूटने वाले बदमाश मुठभेड़ में घायल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस में जीवन ज्योति अस्पताल के कर्मचारियों से सात लाख की लूट मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। रविवार की सुबह बदमाशों से झूंसी में पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें बदमाशों के पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन



बदमाशों के कब्जे से आठ लाख 35 हजार रुपये बरामद भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि इन्हीं बदमाशों ने सीतापुर में भी सात लाख 15 हजार लूटे थे। पुलिस के अनुसार घटना से दो दिन पहले बदमाश जिले में आकर ठहरे थे। होटल में लगाई थी फर्जी आईडी। बदमाशों के कब्जे से प्री एक्टीवेटेड सिम भी बरामद हुआ है। 

Trending Videos
विज्ञापन

झूंसी इलाके में पुलिस की शातिर बदमाशों से हुई मुठभेड़ 

पुलिस को सूचना मिली की जीवन ज्योति अस्पताल के कर्मचारियों से सात लाख रुपये लूटने वाले बदमाश झूंसी में मौजूद हैं। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जब दबिश दी तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश नीरज बंजारा के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी, जबकि दूसरे बदमाश किशन यादव के दाहिने पैर में गोली लगी है। 

दो अन्य बदमाशों शंकर यादव और काशी बंजारा को भी मुठभेड़ में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटे गये रुपये और असलहा बरामद किया। घायल दोनों बदमाशों को इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मुठभेड़ में घायल बदमाश सिविल लाइंस में 12 सितंबर को हुई सात लाख की लूटकांड में शामिल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा जिले में दिसंबर माह में हुए अन्य लूट कांड में भी शामिल होने की जानकारी मिल रही है। गिरफ्तार बदमाश बिहार कटियार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में भी कई लूट में शामिल बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार और घायल बदमाशों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें