फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्टकर्मी से बदमाशों ने छीना मोबाइल 

Tue, 10 Nov 2020 01:19 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सिविल लाइंस में सोमवार को हाईकोर्ट की महिला कर्मचारी से बदमाश मोबाइल छीनकर भाग निकले। घटना हाईकोर्ट पास काउंटर के पास हुई। भुक्तभोगी कर्मचारी शाम 4.30 बजे कहीं जा रही थी तभी यह बदमाश उससे मोबाइल छीनकर भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन जांच पड़ताल के बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


भुक्तभोगी ने थाने पहुंचकर शिकायत भी की। इस मामले में प्रभारी एसओ भारत सिंह से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। उधर  एक दिन पहले बिगबाजार के पीछे शिक्षिका मोनिया यादव से पर्स छीनने वाला बदमाश अरस इमरान उर्फ हनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसके कब्जे से लूटा गया पर्स व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें