फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : कार सवार बदमाशों ने की कई राउंड फायरिंग, पुलिस को मिले कई खोखे, छानबीन में जुटी पुलिस

Thu, 13 Jun 2024 11:59 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

झूंसी निवासी प्रदीप कुमार पांडेय ट्रांसपोर्ट का काम करता है। शिवकुटी निवासी रेहान खान से उसकी रंजिश है। उनका आरोप है कि रीवा चाकघाट के कुछ लोग व रेहान के द्वारा गाड़ी के संचालक को लेकर उसे लगातार गुंडा टैक्स मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनी थाना क्षेत्र के डांडी बाजार स्थित एक अपार्टमेंट के समीप बृहस्पतिवार भोर में कार सवार लोगों ने फायरिंग की, जिससे वहां खलबली मच गई। मौके पर जब तक पुलिस पहुंचती बदमाश भाग चुके थे। वहीं पुलिस को मौके से कई खोके भी मिले हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो कार सवार लोगों ने पांच राउंड से अधिक फायरिंग की है।

विज्ञापन

 
झूंसी निवासी प्रदीप कुमार पांडेय ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। शिवकुटी निवासी रेहान खान से उसकी रंजिश है। आरोप है कि रीवा चाकघाट के कुछ लोगों के सात मिलकर रेहान के द्वारा उससे लगातार गुंडा टैक्स मांगा जा रहा है। बुधवार रात करीब एक बजे वैद्यनाथ कंपनी के सामने कुछ लोगों ने उनके मुंशी प्रदीप जायसवाल को रोक कर मारा पीटा और धमकी दी। कहा कि यदि इस रोड पर गाड़ी चलानी है तो गुंडा टैक्स देना पड़ेगा।

प्रदीप द्वारा सूचना देने पर वह अपनी फॉर्च्यूनर कार लेकर पदम अपार्टमेंट के पास पहुंचे थे। तभी दो कार से पहुंचे कुछ लोगों ने उनसे विवाद करते हुए उनके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। किसी तरह वहां से भागकर उसने अपनी जान बचाई। पीड़ित ने मामले में नामजद तहरीर दी है। इंस्पेक्टर नैनी का कहना है कि मामले में शिकायत मिली है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें