इसी दौरान काली रंग की बाइक पर सवार दो बदमाश आए। वह कुछ समझता, इससे पहले ही पीछे बैठे बदमाश ने उसके हाथ से रुपयों भरा झोला छीन लिया और फिर साथी संग भाग निकला। रतिराम ने शोर मचाया तो पेट्रोलपंप पर मौजूद अन्य लोग व उसके साथी दौड़े लेकिर बदमाश कुछ ही देर मेें आंखों से ओझल हो गए। सूचना पर जार्जटाउन थाने की फोर्स के साथ ही क्राइम ब्रांच भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
दिनदहाड़े हुई घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसमें बाइक सवार बदमाश बैग छीनकर भागते दिख रहे हैं। बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट लगाया था जबकि पीछे बैठे बदमाश का चेहरा खुला था। उसने काले रंग की जैकेट पहन रखी थी। घटना के बाद पुलिस ठेकेदार व उसके साथियों को लेकर एक्सिस बैंक की सिविल लाइंस शाखा में भी पहुंची। वहां भी पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली।
बैंक से ही तो नहीं लगे थे पीछे?
जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया, उससे एक बात तय है कि बदमाश अच्छी तरह जानते थे कि झोले में काफी रकम रखी है। इस बात की भी आशंका है कि बदमाश बैंक से ही ठेकेदार के पीछे लगे हों। इसलिए क्योंकि ठेकेदार व उसके साथियों ने बताया है कि रुपये निकालने के बाद वह सीधे पेट्रोल पंप पर ही रुके।