फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : जेल ले जाते वक्त पुलिस हिरासत से भागा बदमाश

Sat, 19 Mar 2022 06:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आरोपी बदमाश अभिषेक विश्वकर्मा है जो करबलाए खुल्दाबाद का रहने वाला है। कीडगंज पुलिस के मुताबिकए 17 मार्च की सुबह अभिषेक और उसके साथी राजरूपपुर निवासी संदीप को बम के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
कैदी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कीडगंज में बम के साथ पकड़ा गया बदमाश नैनी जेल ले जाते वक्त पुलिस हिरासत से भाग निकला। घटना नैनी जेल परिसर के मुख्य द्वार पर पहुंचने से पहले हुई। सूचना पर कीडगंज के साथ ही नैनी पुलिस भी तलाश में लग गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। सुरक्षा में लगे सिपाही की ओर से आरोपी के खिलाफ नैनी थाने में केस दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन




आरोपी बदमाश अभिषेक विश्वकर्मा है जो करबलाए खुल्दाबाद का रहने वाला है। कीडगंज पुलिस के मुताबिकए 17 मार्च की सुबह अभिषेक और उसके साथी राजरूपपुर निवासी संदीप को बम के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों चोरी छिनैती करते हैं और पहले भी अलग.अलग थानों से जेल जा चुके हैं। शाम को रिमांड मंजूर होने के बाद उन्हें सिपाही विक्त्रस्मा राव व विजय कुमार नैनी जेल ले जा रहे थे।




अभी जेल परिसर के प्रवेश द्वार को पार कर वह आगे बढ़े ही थे कि तभी अभिषेक सिपाहियों को धक्का देकर ऑटो से नीचे कूद गया। जब तक ऑटो रुकता, वह आंखों से ओझल हो चुका था। सूचना मिली तो कीडगंज के साथ ही नैनी पुलिस भी पहुंच गई और आरोपी की तलाश में जुट गई। इस दौरान जेल रोड पर नए पुल और काटन मिल तिराहे तक नाकेबंदी कर दी गई।
विज्ञापन





करीब तीन घंटे तक चली खोजबीन के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि वह जेल परिसर के बाहरी ओर स्थित झाड़ियों में ही छिपकर बैठा था। कीडगंज एसओ मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ  सुरक्षा में लगे सिपाही विक्रमाराव ने तहरीर देकर नैनी थाने में पुलिस अभिरक्षा से भागने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें