फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : फूलपुर में नाबालिग छात्रा से जबरन दुष्कर्म, युवक पर केस दर्ज

Mon, 10 Feb 2025 09:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शौच के लिए निकली नाबालिक छात्रा से एक युवक ने जबरन दुष्कर्म किया और बेहोशी हालत में छोड़कर भाग निकला। छात्रा का मेडिकल परीक्षण व इलाज कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर पर फूलपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कार्यवाही में जुटी है।
विज्ञापन
रेप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शौच के लिए निकली नाबालिक छात्रा से एक युवक ने जबरन दुष्कर्म किया और बेहोशी हालत में छोड़कर भाग निकला। छात्रा का मेडिकल परीक्षण व इलाज कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर पर फूलपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कार्यवाही में जुटी है।

विज्ञापन


फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली चौथी कक्षा की छात्रा दोपहर करीब 1 बजे घर के पास स्थित बगीचे में शौच के लिए जा रही थी। आरोप है कि एक युवक उसे जबरन पकड़ लिया उसे झाड़ी में ले जाकर उसके कपड़े फाड़ दिए और नाबालिक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया लहूलुहान हालत में वहीं छोड़कर परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।

उधर जब काफी देर तक छात्रा घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की बगीचे की तरफ गए तो छात्रा खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। परिजन उसे लेकर अस्पताल भागे और फूलपुर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने आरोपी युवक पवन कुमार पुत्र रामगोपाल निवासी हैबतपुर थाना फूलपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। इफको चौकी इंचार्ज नवीन कुमार सिंह का कहना है कि छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दविश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें