फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री संजय निषाद बोले : भाजपा सरकार में हो रहा है देवस्थानों का कायाकल्प, रामजानकी नगर के लिए भूमिपूजन

Mon, 29 Jan 2024 05:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नेशनल हाईवे के किनारे राम जानकीनगर बसाने के उपलक्ष्य में विद्यार्थी ग्रुप की ओर से आयोजित भूमि पूजन किया जा रहा था। इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ. संजय निषाद ने कहा कि श्रृंगवेरपुर धाम का विकास भाजपा के ही शासन में हुआ।
विज्ञापन
श्रृंगवेरपुर में आयोजित कार्यक्रम में बोलते मंत्री संजय निषाद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हाईवे के किनारे राम जानकीनगर बसाने के उपलक्ष्य में विद्यार्थी ग्रुप की ओर से आयोजित भूमि पूजन किया जा रहा था। इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ. संजय निषाद ने कहा कि श्रृंगवेरपुर धाम का विकास भाजपा के ही शासन में हुआ। बहुत ही सरकार आई और गई किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। भाजपा ही ऐसी सरकार है जो आज पूरे देश, प्रदेश में देवस्थानों का कायाकल्प कर रही है।

विज्ञापन


विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में शामिल फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने कहा यह प्रभु राम की कर्मभूमि है। क्षेत्र का विकास दिन निरंतर हो रहा है। विद्यार्थी ग्रुप के डायरेक्टर अनुज विद्यार्थी ने कहा जिस प्रकार रामेश्वर में भगवान राम ने लंका पर चढ़ाई करने से पहले शिवलिंग स्थापित किया था उसी तरह श्रृंगवेरपुर धाम में शिवलिंग की स्थापना करके भूमि पूजन करने के साथ राम जानकी नगर बसाने जा रहा हूं। प्राची तिवारी, प्रिया, विजयलक्ष्मी दीपक मिश्रा प्रियंका सिंह, सपना सिंह, रामचंद्र, फौजी यादव, उमेश चंद द्विवेदी, अमित द्विवेदी, आचार्य गणेश प्रसाद मिश्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें