फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : मंत्री नंदी ने पद्मावती का पूजन कर सर्वजन कल्याण की कामना की, सपरिवार धार्मिक यात्रा पर हैं नंदी

Sun, 20 Aug 2023 06:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पिछले कुछ दिनों से धार्मिक यात्रा पर निकले उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने तिरूपति में प्रवास के दौरान रविवार को तिरूपति के निकट स्थित पद्मावती मंदिर में भगवान श्री व्यंकटेश्वर की धर्म पत्नी लक्ष्मी स्वरूपा पराम्बा मां पद्मावती का दर्शन किया।
विज्ञापन
सपरिवार माता पद्मावती देवी का दर्शन करने पहुंचे मंत्री नंदी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कुछ दिनों से धार्मिक यात्रा पर निकले उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने तिरूपति में प्रवास के दौरान रविवार को तिरूपति के निकट स्थित पद्मावती मंदिर में भगवान श्री व्यंकटेश्वर की धर्म पत्नी लक्ष्मी स्वरूपा पराम्बा मां पद्मावती का दर्शन किया। प्रयागराज की पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी व अन्य सदस्यों के साथ देवी पद्मावती का पूजन अर्चन कर मंत्री नंदी ने सर्वजन कल्याण की कामना की।

विज्ञापन


लोकमान्यता है कि तिरूपति बालाजी के मंदिर में मांगी गई मन्नतें तभी पूरी होती हैं, जब व्यंकटेश्वर बालाजी के साथ ही देवी पद्मावती का भी आशीर्वाद साथ हो। पूजन-अर्चन के बाद मंत्री नंदी ने कहा कि जगतपति नारायण की सतत सहचारिणी माता पद्मावती समृद्धि, दया और क्षमता की प्रतिमूर्ति हैं। उनकी कृपा से राष्ट्र की समग्र समृद्धि सुनिश्चित होती है। उनकी शरणागति दायित्वों के निर्वहन का सामर्थ्य उत्पन्न करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें