फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway :  1153 लोको पायलट बने सीनियर असिस्टेंट लोको पायलट, रेलवे ने दिया प्रमोशन का तोहफा

Sun, 20 Aug 2023 05:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज मंडल के 1153 एएलपी को सीनियर एएलपी बनाया गया है। ऐसे में उनका अब ग्रेड पे 1900 से बढ़कर 2400 हो जाएगा। वहीं मंडल के 38 लोको पायलट शंटर (एलपीएस-2) की भी पदोन्नति की गई है।
विज्ञापन
लोको पायलट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में तैनात असिस्टेंट लोको पायलटों (एएलपी) को पदोन्नति का तोहफा रेलवे प्रशासन ने दिया है। यहां तैनात 1153 एएलपी (लेवल-2) को सीनियर एएलपी (लेवल-4) बनाया गया है। इसके अलावा लोको पायलट शंटर (एलपीएस) का भी प्रमोशन किया गया है।

विज्ञापन


एनसीआर के प्रयागराज मंडल में लंबे समय से एएलपी के प्रमोशन की प्रक्रिया रुकी हुई थी। पूर्व डीआरएम मोहित चंद्रा के कार्यकाल के दौरान भी यह मुद्दा जोर शोर से उठा, लेकिन यह पूरी कार्रवाई फाइलों में ही उलझी रही। इस बीच नए डीआरएम हिमांशु बडोनी ने इस मामले को गंभीरता से लिया। उनके निर्देश पर प्रयागराज मंडल के सीनियर डीपीओ मनीष खरे और एपीओ आदेश शुक्ला प्रमोशन की प्रक्रिया में जुट गए।

मंडल के 1153 एएलपी को सीनियर एएलपी बनाया गया है। ऐसे में उनका अब ग्रेड पे 1900 से बढ़कर 2400 हो जाएगा। वहीं मंडल के 38 लोको पायलट शंटर (एलपीएस-2) की भी पदोन्नति की गई है। उन्हें अब एलपीएस-1 बनाया गया है। उनका ग्रेड पे 2400 से बढ़कर 4200 किया गया है। उधर यूनियन नेताओं ने भी प्रमोशन पाने वाले रेलकर्मियों को बधाई दी है। नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के मंडल मंत्री डीएस यादव ने कहा कि यूनियन द्वारा भी यह मुद्दा उठाया गया था। इसके फलस्वरूप अब कर्मचारियों की पदोन्नति रेलवे प्रशासन ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें