180 बटुकों ने किया मंत्रोच्चारण
समारोह में रुद्राभिषेक पूजन में श्री दुर्गा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंझनपुर कौशाम्बी के 180 बटुक भी सम्मिलित हुए। जिन्होंने स्वस्तिवाचन के साथ ही मंत्रोच्चारण किया। नंदी पूजन के लिए बहादुरगंज स्थित अपने आवास से मंदिर के लिए सर पर कलश रखकर निकले। इस दौरान बटुक विद्यार्थी मंत्रोच्चारण करते रहे।
30 नवजात बच्चियों को वितरित किए बेबी किट
नंदी ने इस अवसर पर स्वरूपरानी मेडिकल कॉलेज में जन्मी 30 नवजात बेटियों को बेबी किट वितरित किया गया। वहीं उनकी माताओं को नंदी प्रोडक्ट के सामान दिए गए। 30 से अधिक नवजात बेटियों एवं उनके परिवारों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में डॉ. नीलम सिंह स्मिता अग्रवाल, गौरव वीरेंद्र अग्रवाल, डॉ. गुलाम, डॉ. टंडन, अवंतिका टंडन पल्लवी अरोड़ा मौजूद रहीं। संचालन गौरव वीरेंद्र अग्रवाल द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य प्रत्येक नवजात बेटी के जन्म को सम्मान, स्नेह और उत्सव के रूप में मनाना है, ताकि समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच और समानता का संदेश और अधिक सशक्त हो सके।
सेवा में समर्पित कर दिया पुनर्जीवन
पुनर्जीवन के पश्चात मंत्री नंदी ने अपना जीवन लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया। अपने विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं और बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नैनी और गंगोत्रीनगर में पिछले करीब 10 वर्षों से ब्यूटीशियन और सिलाई का निःशुल्क कोर्स संचालित करा रहे हैं। जहां से अब तक 1200 से अधिक महिलाएं और बेटियां सिलाई, कढ़ाई, बुनाई का कोर्स कर चुकी हैं।
नन्दी सेवा संस्थान द्वारा प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र की 131 महिलाओं व बेटियों को सिलाई मशीन दी गई है। जिसकी मदद से वे सिलाई का कार्य करते हुए खुद को आत्मनिर्भर बना रही हैं। जिनके आजीविका का मुख्य सहारा छीन चुका है, ऐसे दो दर्जन परिवारों की सहायता करते हुए नंदी हर महीने 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दे रहे हैं।
कई मंत्री भी हुए शामिल
मंत्री नंदी के पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, सांसद रीता प्रवीण पटेल, पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी, विधायक दीपक पटेल के साथ ही फिल्म डायरेक्टर अभिषेक अग्रवाल भी सम्मिलित हुए।
विदेशी मेहमान भी पहुंचे
मंत्री नंदी के पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव में लंदन और स्पेन के युवा उद्यमी शामिल हुए। नौ विदेशी मेहमानों का दल प्रयागराज पहुंचा और मंत्री नन्दी द्वारा आयोजित रुद्राभिषेक पूजन में सम्मिलित हुआ।