नाविकों को नई जगह बांधने पड़ रहे खूंटे
संगम नोज पर मौजूद नाविक अनिल निषाद अजीत निषाद, निरंजन निषाद और गोविंद निषाद ने बताया कि नदियों का जलस्तर बढ़ने का अहसास नाव चलाने के दौरान भी हो रहा है। साथ ही अब नदी किनारे नाव के खूंटे नई जगह बांधने पड़ रहे हैं। नाविकों के मुताबिक इस दौरान पर्यटक भी खूब आने लगते हैं।
‘संभावित बाढ़ के मद्देनजर सभी आवश्यक तैयारियां 15 जुलाई के पूर्व ही पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमों को सक्रिय रहने को कहा गया है। वहीं, स्वास्थ्य, नगर निगम, सिंचाई व अन्य संबंधित विभागों को अपनी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। - मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी