नंदी के साथ राज्य मंत्री औद्योगिक विकास जसवंत सिंस सैनी भी मौजूद रहे। नंदी ने कहा कि महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है। मंत्री ने कहा, कि गंगा के तट पर 15.25 किलोमीटर की दूरी पर मुंबई के मरीन ड्राइव की तर्ज पर एक रिवरफ्रंट विकसित किया गया है। भीड़ प्रबंधन के लिए एक एकीकृत नियंत्रण कमान केंद्र स्थापित किया गया है।
सूबे के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने भाजपा कार्यालय गुरुकमल गुरुग्राम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। नंदी ने उन्हें महाकुंभ में आगमन के लिए आमंत्रित किया। साथ ही हरियाणा के समस्त प्रदेशवासियों का अभी आह्वान किया कि वे आस्था के इस महाकुंभ में आएं और पुण्य लाभ अर्जित करें। नंदी के साथ राज्य मंत्री औद्योगिक विकास जसवंत सिंस सैनी भी मौजूद रहे। नंदी ने कहा कि महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है। जिसमें लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं। महाकुंभ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह हजारों वर्षों पहले से चली आ रही हमारे देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक यात्रा का पुण्य और एकता का प्रतीक है। जहां हर बार धर्म, ज्ञान, भक्ति और कला का समागम होता है।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा, कि गंगा के तट पर 15.25 किलोमीटर की दूरी पर मुंबई के मरीन ड्राइव की तर्ज पर एक रिवरफ्रंट विकसित किया गया है. भीड़ प्रबंधन के लिए एक एकीकृत नियंत्रण कमान केंद्र स्थापित किया गया है। रियल-टाइम सीसीटीवी निगरानी के लिए 52-सीटर सेटअप से लैस चार व्यूइंग सेंटर स्थापित किए गए हैं। मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी ने महाकुंभ के निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरासत भी विकास भी के मंत्र के साथ महाकुम्भ को भव्य, दिव्य, स्वच्छ डिजिटल बनाकर करोड़ों श्रद्धालुओं को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।