सदर बाजार निवासी विक्रम गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह फेरी लगाकर जीवन यापन करता है। वर्ष 2019 में जानकार सोनू पांडेय ने सरकारी नौकरी दिलाने का दिलासा देकर दिनेश पाल व अशोक पाल निवासी पुराना कटरा से मुलाकात कराई। आरोप है कि झांसे में आकर विक्रम ने दो बार में 4.32 लाख और 1.14 लाख रुपये दिए।
कैंट थाना क्षेत्र निवासी एक युवक को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.46 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। इतना ही नहीं, तीन बार फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया गया। कैंट पुलिस ने सोनू पांडेय, दिनेश कुमार पाल, अशोक कुमार पाल समेत दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सदर बाजार निवासी विक्रम गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह फेरी लगाकर जीवन यापन करता है। वर्ष 2019 में जानकार सोनू पांडेय ने सरकारी नौकरी दिलाने का दिलासा देकर दिनेश पाल व अशोक पाल निवासी पुराना कटरा से मुलाकात कराई। आरोप है कि झांसे में आकर विक्रम ने दो बार में 4.32 लाख और 1.14 लाख रुपये दिए।
इसके बाद मुंबई भारतीय स्टेट बैंक शाखा और प्रयागराज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और फिर लखनऊ किसान कृषि योजना का फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया गया। आरोपियों ने कई बार पैसे की गारंटी के तौर पर चेक भी दिए। जब नौकरी नहीं लगी तो पैसा वापस मांगा गया, लेकिन उक्त लोगों ने रुपये वापस करने के बजाए जान से मारने की धमकी दी। वहीं, दिनेश पाल व अशोक पाल प्रयागराज छोड़कर अपने मूल निवास रामपुर जिला के गांव सैदपुर चले गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।