फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मंत्री नंदी ने किया 1.26 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

Fri, 23 Jan 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
नैनी। नैनी में कराए गए विकास कार्य का लोकार्पण करते मंत्री नंदी व साथ में मौजूद पूर्व महापौर- श
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बृहस्पतिवार को नैनी में 1.26 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। वहीं वसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर विद्योतमा विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल उत्तरी लोकपुर के छात्र-छात्राओं को नए हॉल और बरामदे का उपहार दिया। कार्यक्रम में पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

मंत्री ने पूर्व महापौर के साथ खरकौनी में रोड निर्माण, आंतरिक गलियों एवं जल निकासी का निर्माण, इंटरलॉकिंग रोड एवं नाली निर्माण नंदन तालाब में इंटरलॉकिंग रोड एवं नाली निर्माण, काजीपुर में सीसी रोड एवं नाली निर्माण, चक लाल मोहम्मद में इंटरलॉकिंग रोड एवं नाली निर्माण, चक रघुनाथ फ्लाईओवर के नीचे नूर वाली गली में इंटरलॉकिंग रोड एवं नाली निर्माण का लोकार्पण किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार की पहली प्राथमिकता विकास है। बताया कि प्रदेश में अब तक 15 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली 16 हजार से ज्यादा परियोजनाओं का शिलान्यास हो चुका है, जिनमें से हजारों परियोजनाएं व्यावसायिक रूप से संचालित होकर लाखों युवाओं को रोजगार दे रही हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रजत दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिलीप केसरवानी, पार्षद रणविजय सिंह, सेक्टर संयोजक चंद्रभान कुशवाहा, सुभाष पांडेय, पंकज शर्मा, कुश प्रसाद, पार्षद अनूप पासी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें