थाना क्षेत्र के पुरानी झूंसी कोहना के एक किशोर की बुधवार की रात आंध्र प्रदेश में चलती ट्रेन से उतरते वक्त गिरने से मौत हो गई। शनिवार की देर रात तक किशोर का शव सड़क मार्ग से झूंसी पहुंचने की संभावना है। थाना क्षेत्र के पुरानी झूंसी कोहना निवासी मोहम्मद इस्तेखार अहमद का 16 वर्षीय पुत्र मुजाहिद इनके तीन बेटों में सबसे छोटा था। मुजाहिद के बड़े भाई मुदस्सिर ने बताया कि दो दिन पहले छोटा भाई मुजाहिद नई झूंसी निवासी अपने दोस्त अयान के साथ घर से निकला था। इसी बीच बृहस्पतिवार की सुबह उसकी मौत की खबर आई तो परिजनों में कोहराम मच गया। उसे चित्तूर स्टेशन पर उतरना था। लेकिन, स्टेशन से पहले ही उसे नींद आ गई। उसका दोस्त स्टेशन पर उतर गया। तभी नींद में ही मृतक भी चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में खंभे से टकरा गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।