फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अवैध कब्जे पर मंत्री ने जताई नाराजगी, पुराने राजस्व मामलों को अभियान चलाकर निपटाने का निर्देश

विज्ञापन
सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में बोलते कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता। अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने सोमवार को सर्किट हाउस सभागार में विकास कार्यों, राजस्व और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में हिदायत दी कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि जमीनों को तुरंत कब्जा मुक्त कराया जाए और यदि कोई दोबारा कब्जा करता है, तो उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई हो।
विज्ञापन

उन्होंने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और प्रयोग करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मंत्री ने सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा हटाने और दोबारा कब्जा होने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। अवैध खनन और चौराहों पर अतिक्रमण के विरुद्ध भी प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मंत्री ने विद्युत बिल सुधार, जर्जर खंभों को बदलने और समय पर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और आवास योजनाओं के लंबित आवेदन पत्रों को जल्द निपटाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें