फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओ-एआरओ चयन के लिए न्यूनतम अंक की व्यवस्था लागू

Sun, 31 Dec 2017 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
uppsc
विज्ञापन
समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) परीक्षा-2017 के लिए शनिवार से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अपनी वेबसाइट पर इस परीक्षा के लिए विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया है। इस बार आयोग ने कई बड़े बदलाव किए हैं। अब चयन के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम अंक पाना अनिवार्य होगा। न्यूनतम अंक पाने वाले अभ्यर्थियों के बीच से ही श्रेष्ठता क्रम के आधार पर चयन होगा। पहली बार इस परीक्षा में माइनस मार्किंग भी लागू की गई है।
विज्ञापन


आरओ-एआरओ परीक्षा-2017 के तहत सामान्य चयन के 460 और विशेष चयन/बैकलॉग के पांच पदों पर भर्ती की जानी है। आवेदन की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई है। केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी और आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी निर्धारित की गई है। आयेाग की किसी भर्ती परीक्षा में पहली बार अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम दक्षता मानक निर्धारित किया गया है। एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम दक्षता मानक 30 फीसदी और अन्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 40 फीसदी निर्धारित किया गया है। प्रारंभिक या मुख्य परीक्षा में न्यूनतम दक्षता मानक से कम अंक पाने वाले अभ्यर्थी श्रेष्ठता/चयन सूची में शामिल नहीं किए जाएंगे।

प्रारंभिक परीक्षा में माइनस मार्किंग भी लागू की गई है। प्रत्येक प्रश्न के लिए चार वैकल्पिक उत्तर होंगे। अभ्यर्थी अगर किसी प्रश्न का गलत उत्तर देता है तो उसके लिए निर्धारित अंक का एक तिहाई (0.33) हिस्सा काट लिया जाएगा। अगर कोई अभ्यर्थी किसी सवाल का एक से अधिक उत्तर देता है तो इसे भी इसे गलत माना जाएगा और दंड स्वरूप एक तिहाई अंक काट लिया जाएगा। अगर कोई अभ्यर्थी किसी प्रश्न को हल नहीं करता है यानी उसका कोई उत्तर नहीं देता है तो उस प्रश्न पर माइनस मार्किंग नहीं लागू होगी।
विज्ञापन


अभ्यर्थी मांग कर रहे शैक्षिक अर्हता के तहत ओ-लेवल सर्टिफिकेट की अनिवार्यता को समाप्त किया जाएगा लेकिन आयोग ने इस व्यवस्था को बरकरार रखा है। उत्तर प्रदेश सचिवालय में समीक्षा अधिकारी (लेखा), सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) पद के लिए सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त किसी संस्थान से कंप्यूटर अप्लीकेशन में ओ-लेवल प्रमाणपत्र, सहायक समीक्षा अधिकारी पद के लिए डीओईएसीसी सोसाइटी की ओर से जारी ओ-लेवल सर्टिफिकेट या उसके समकक्ष कोई प्रमाणपत्र, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सहायक समीक्षा अधिकारी पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्था या विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान में डिप्लोमा अथवा डीओईएसीसी सोसाइटी की ओर से जारी ओ-लेवल प्रमाणपत्र, राजस्व परिषद और मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में सहायक समीक्षा अधिकारी पद के लिए डीओईएसीसी सोसाइटी की ओर से जारी ओ-लेवल प्रमाणपत्र अनिवार्य किया गया है।

आरओ-आरओ परीक्षा 2017 के तहत उत्तर प्रदेश सचिवालय में समीक्षा अधिकारी, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में समीक्षा अधिकारी, उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद में समीक्षा अधिकारी, उत्तर प्रदेश सचिवालय में समीक्षा अधिकारी (हिंदी), समीक्षा अधिकारी (उर्दू), उत्तर प्रदेश सचिवालय में सहायक समीक्षा अधिकारी, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सहायक समीक्षा अधिकारी, उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद में सहायक समीक्षा अधिकारी और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) के पदों पर भर्तियां होनी हैं।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने विज्ञापन के साथ प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा का पाठ्यक्रम भी जारी कर दिया है। इसके तहत प्रारंभिक परीक्षा में पहला प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन का वास्तुनिष्ठ प्रकार का होगा, जिसके लिए कुल 140 अंक निर्धारित किए गए हैं जबकि दूसरा प्रश्न पत्र सामान्य हिंदी का होगा। इसमें सामान्य शब्द ज्ञान एवं व्याकरण से जुड़े वास्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। यह प्रश्न पत्र 40 अंक का होगा। पहले प्रश्न पत्र के लिए अभ्यर्थियों को दो घंटे और दूसरे प्रश्न पत्र के लिए एक घंटे का वक्त मिलेगा।

आरओ-एआरओ परीक्षा-2017 का आयोजन प्रदेश के 22 जिलों में किया जाएगा। परीक्षा आगरा, इलाहाबाद, आजमगढ़, बाराबंकी, बरेली, गोरखपुर, इटावा, फैजाबाद, गाजियाबाद, जौनपुर, झांसी, कानपुर नगर,  लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, रायबरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, वाराणसी, मैनपुरी और मथुरा में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें