फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठठेरी बाजार, अटाला, गंगानगर में लगेंगे मिनी नलकूप

विज्ञापन
विज्ञापन
महापौर की अध्यक्षता में 14 वें वित्त की बैठक में 26 करोड़ के प्रस्ताव पर सहमति
विज्ञापन

नैनी में लेप्रोसी चौराहे की बदलेगी रंगत, लगेगा 30 फीट का झंडा, हाईमास्ट
प्रयागराज। पेयजल किल्लत दूर करने के लिए ठठेरी बाजार, अटाला और गंगानगर (खुल्दाबाद के पास) तीन नए मिनी नलकूप स्थापित किए जाएंगे। वहीं, 600 नई एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। बक्शी बांध पर लगे दोनों इलेक्ट्रिक पंप बदले जाएंगे। सभी कार्य मार्च से पहले पूरे कर लिए जाएंगे।
यह निर्णय महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी की अध्यक्षता में बुधवार को नगर निगम में हुई बैठक में लिया गया। 14 वें वित्त आयोग की बचत धनराशि 26 करोड़ से शहर में विभिन्न कार्य कराने और ब्याज, बचत मद के 1.81 लाख का भी उपयोग करने का निर्णय लिया गया। स्वास्थ्य विभाग, बिजली, कर्मशाला के लिए उपकरणों की खरीद के साथ नाली, सड़क, गली निर्माण के प्रस्ताव पर सहमति बनी। महापौर के मुताबिक सफाई को प्राथमिकता देते हुए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर भी पांच करोड़ से अधिक रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

सिविल लाइंस में डेकोरेटिव लाइट वाले खराब पोल बदलने के साथ 90 वाट की 600 नई एलईडी लाइट, क्लैंप आदि खरीदने का भी प्रस्ताव है। माघ मेला और स्वच्छ सर्वेक्षण के मद्देनजर सफाई व्यवस्था के लिए कर्मचारी, उपकरण और कीटनाशक आदि की खरीद का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में नगर आयुक्त रवि रंजन, मुख्य अभियंता सतीश कुमार, अपर नगर आयुक्त अमरेंद्र वर्मा, एडीएम प्रशासन, जलकल महाप्रबंधक रतन लाल के साथ पीडब्ल्यूडी और पीडीए के अफसर मौजूद रहे।
ये होंगे काम
0 पेयजल आपूर्ति (नलकूप स्थापना)- 66 लाख
0 ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों के लिए- 578.66 लाख
0 माघ मेला में सफाई आदि के लिए- 45.75 लाख
0नगर क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था के लिए -106.10 लाख
0 विभिन्न वार्डों में नाली, सड़क, गली निर्माण-1482.13 लाख
0 दुर्गा, काली पूजा, गणेश विसर्जन के लिए
0 बाढ़ प्रखंड की ओर से प्रस्तावित कार्य- 48.47 लाख
0पूर्व स्वीकृत आकस्मिक कार्यों के लिए- 109.96 लाख
0 बक्शी बांध पर पंप बदलने के लिए -149.50 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें