फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के 13 नए मरीज, रेलवे अस्पताल में 12 भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू के 13 नए मरीज, रेलवे अस्पताल में 12 भर्ती
विज्ञापन

नैनी-झूंसी में भी बड़ी पीड़ितों की संख्या, बुखार पीड़ित सहमे
प्रयागराज। शहर ही नहीं नैनी और झूंसी इलाके में डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। सरकारी अस्पतालों के डेंगू वार्ड फुल हैं। निजी अस्पतालों में भी डेंगू मरीजों की भरमार है। रेलवे अस्पताल में भी डेंगू के 12 मरीज चिह्नित किए गए हैं। मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में हुई जांच के बाद बुधवार को डेंगू के 13 नए मरीज चिह्नित किए गए। इसके साथ ही अब तक डेंगू पीड़ितों की संख्या 570 हो गई है। सरकारी आंकड़ों से इतर पीड़ितों की संख्या दोगुना से अधिक है, लेकिन अफसर बिना एलाइजा जांच के मरीजों को डेंगू से पीड़ित मानने को तैयार नहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक रेलवे अस्पताल में डेंगू के 12 मरीज चिह्नित किए गए हैं, जिनमें कुछ मरीजों को भर्ती किया गया। पीड़ितों में आरपीएफ रामबाग इंसपेक्टर भी शामिल हैं। वही झूंसी इलाके में रहने वाले 12 से अधिक लोगों को डेंगू पीड़ित पाए जाने पर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। नैनी इलाके में भी पीड़ितों की संख्या 20 पार है। अवकाश के कारण माइक्रोबायोलॉजी विभाग में एकत्र रक्त नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की जाएगी। बुधवार को जांच कराने वाले अधिकांश मरीज गैर जिलों के रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें