फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस कार से टकराई, एक चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
संगम से लौट रही मिनी बस सोमवार को आगे चल रही कार से पीछे से भिड़ गई। इस दौरान एक यात्री जख्मी हो गया। जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं। मिनी बस में 18 लोग सवार थे। सभी लोग संगम में स्नान और श्राद्ध कर्म करके रीवा जिले के रामपुर, बघला और बिछिया थाना सिंधी लौट रहे थे।
विज्ञापन

जारी गांव के पास ट्रैवलर के चल रही एक इनोवा कार में सवार विशाल सिंह छत्तीसगढ़ जा रहे थे। अचानक कार के सामने एक बाइक आ गई, जिसपर चालक ने ब्रेक लगाया। इसी दौरान ट्रैवलर बस इनोवा से टकरा गई। हादसे में वाहन का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें सवार दिनेश गुप्ता को चोट आई है। दुर्घटना के बाद बस में सवार श्रद्धालु काफी डरे हुए थे लेकिन थोड़ी देर बाद स्थिति सामान्य हुई और यात्रियों को दूसरे वाहन से भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें