फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिग-21 अब आजाद पार्क की शान

Sat, 16 Jul 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
आजाद पार्क - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
तकरीबन तीन दशकों तक भारतीय वायु सेना की आन-बान रहा लड़ूाकू विमान अब चंद्रशेखर आजाद पार्क की शान बन गया है। इसे पार्क में अब बतौर मॉडल रखा गया है। शुक्रवार को एयर मार्शल श्याम बिहारी प्रसाद सिन्हा ने इसका लोकार्पण किया। बाद में उन्होंने मध्य वायु कमान के गौरव पूर्ण इतिहास को रेखांकित करते हुए कहा, 1971 और कारगिल जैसे युद्धों में अहम भूमिका निभाने के अलावा मिग-21 ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले शांति प्रयासों में भी बेहतर योगदान दिया है। सुखद यह भी कि मिग-21 को चंद्रशेखर आजाद के नाम पर बने पार्क में रखा गया है। इससे युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और वे सेना की तरफ आकर्षित होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने वायु सेना में महिलाओं की मौजूदगी का भी जिक्र किया। कहा, अब उनके लिए भी सभी दरवाजे खुले हैं। कार्यक्रम में अपर महाधिवक्ता सीबी यादव, मंडलायुक्त राजन शुक्ला और डीएम संजय कुमार ने भी अपनी बात रखी। उच्च न्यायालय के महाधिवक्ता विजय बहादुर सिंह, वायु सेना के एयर वाइस मार्शल एएस बूटोला, आर इस्सर, पीके श्रीवास्तव, श्री मोहन, मिग-21 इकाई के ग्रुप कैप्टन डीएस पाई, बीपी पांडेय, कर्नल सुनील कुमार मिश्रा समेत बड़ी संख्या में वायु सेना, थल सेना और प्रशासन के अफसर मौजूद थे। संचालन डॉ.रंजना त्रिपाठी और धन्यवाद ज्ञापन एडीए सचिव वंदना त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें