फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : कैंसर से परेशान अधेड़ ने बस रुकवाकर पत्नी और बच्चों के सामने गंगा में लगाई छलांग

Sat, 13 Sep 2025 01:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

झूंसी थाना क्षेत्र के शास्त्री पुल से शुक्रवार की दोपहर गले के कैंसर से परेशान दिनेश कुमार यादव (45) ने बस रुकवाकर पत्नी और बच्चे के सामने गंगा नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना तत्काल झूंसी पुलिस और जल पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
शास्त्री सेतु। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झूंसी थाना क्षेत्र के शास्त्री पुल से शुक्रवार की दोपहर गले के कैंसर से परेशान दिनेश कुमार यादव (45) ने बस रुकवाकर पत्नी और बच्चे के सामने गंगा नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना तत्काल झूंसी पुलिस और जल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर गोताखोरों ने कई घंटे तक दिनेश की तलाश की कोशिश कुछ पता नहीं चल सका।

विज्ञापन


गंगापार के जगतपुर के कैथवल गांव निवासी दिनेश कुमार यादव को कई वर्षों से गले में कैंसर था। वह पत्नी सरोजा देवी और बच्चे अभिषेक, आकाश और अंशी के साथ इलाज के लिए शहर आए थे। लौटने के दौरान उन्होंने बस शास्त्री पुल पर रुकवाई। बस के रुकते ही वह दौड़कर पुल की रेलिंग पर पहुंच गए। इसके बाद उसने चप्पल उतारकर गंगा में छलांग लगा दी।

अपनी आंखों के सामने पति को गंगा में छलांग लगाते देख पत्नी सरोजा और बच्चे बदहवास होकर पीछे दौड़े लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। पति के आत्मघाती कदम से पत्नी सरोजा देवी और बच्चे अभिषेक, आकाश और अंशी का रो-रोकर बुरा हाल है। बाद में दिनेश के भतीजे की ओर से झूंसी पुलिस को तहरीर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें