फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Fri, 14 Aug 2026 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
महरैया गांव के पास लखनऊ से प्रयागराज की ओर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, प्रतापगढ़ जिले के हथिगवां के गुलरा बढ़इया गांव निवासी पंचमलाल सरोज (50) पुत्र धनई शराब के नशे में थे। बृहस्पतिवार दोपहर वह महरैया गांव के पास रेलवे लाइन के निकट अचेत पड़े थे। इसी दौरान दोपहर करीब एक बजे तेज रफ्तार से गुजर रही वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।
हादसे की खबर मिलने पर पुलिस और आरपीएफ के जवानों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उनकी पहचान पंचमलाल सरोज के रूप में की। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी। घटना के बाद पत्नी सुनीता समेत परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें