फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अस्पताल की दहलीज पर गश खाकर गिरा अधेड़, मौत

Fri, 24 Apr 2026 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय बाजार में किसी काम से आए एक बुजुर्ग कस्बा के एक अस्पताल की दहलीज पर गश खाकर गिर पड़े। डाॅक्टर उनका इलाज शुरू करते, इससे पहले उनकी सांसे थम गई। वृद्ध की पहचान जुम्मन अली (60) के रूप में हुई।
विज्ञापन



नवाबगंज थाना क्षेत्र के आनापुर अंतर्गत नसीरपुर दरगाही गांव निवासी जुम्मन अली अपनी पत्नी अफसरून्निसा के साथ चूड़ी की फेरी लगाते थे। बृहस्पतिवार को सुबह करीब 10 बजे वह किसी काम से लालगोपालगंज बाजार आए थे। तेज धूप में असहज महसूस होने पर वह पास स्थित एक निजी अस्पताल पहुंच गए। लोगों ने बताया कि अस्पताल के गेट पर पहुंचे ही थे कि वे गश खाकर जमीन पर गिर पड़े। इस दौरान पहुंचे डाॅक्टर उनका इलाज शुरू करते कि उनकी सांसें थम गई। काफी पुलिस ने लिखापढ़ी कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें