इलाहाबाद (ब्यूरो)। मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दूसरे दिन सरोद वादक देवारंजन भट्टाचार्य एवं तबला वादक दीपजीत की जुगलबंदी ने टेक्नोक्रेट्स को मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्थान के हाल में दोनों ने शास्त्रीय एवं सुगम संगीत की धुनों पर ताल छेड़ी और अपने अनुभव भी साझा किए।
कार्यक्रम की शुरूआत संस्थान के डायरेक्टर प्रो. पी. चक्रवर्ती ने किया। इसके बाद शास्त्रीय एवं सुगम संगीत के सुरों की धारा फूटी तो लोग झूमने को मजबूर हो गए। दोनों कलाकारों ने झपताल, एकताल सहित कई तालों पर तबला और सरोद की तान छेड़ी। मिया मल्हार की तान पर तो सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और लोग वाह-वाह करने लगे। इसके बाद इंजीनियरिंग के छात्र रहे देवारंजन भट्टाचार्या ने अपने अनुभव भी साझा किए। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्रा मौजूद रहे।