फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमजी मार्ग के सुंदरीकरण की डिजाइन से खिलवाड़

Sun, 24 Jul 2016 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
स‌िव‌िल लाइंस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
सिविल लाइंस में महात्मा गांधी (एमजी) मार्ग के सुंदरीकरण के तहत बिजली और टेलीफोन के तार भूमिगत करने के लिए सड़क के दोनों तरफ डक बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ड्रेनेज के लिए नाला बनाया जा रहा है, लेकिन इसके लिए बनी डिजाइन से खिलवाड़ किया जा रहा है। यहां कॉफी हाउस के पास करीब 50 मीटर के हिस्से में आरसीसी डक एवं नाला के बजाए गड्ढा खोदकर पाइप लगा दिया गया। सूत्रों की मानें तो यहां के एक व्यापारी ने जिला प्रशासन के उच्चाधिकारी से नजदीकी का फायदा उठाकर अपनी दुकान के बाहर आरसीसी डक एवं नाला नहीं बनने दिया। आनन-फानन में गड्ढा खोदकर पाइप लाइन डालने के बाद उसे पाट भी दिया गया।
विज्ञापन


एडीए एमजी मार्ग के सुंदरीकरण के तहत पत्थर गिरजाघर से हनुमान मंदिर चौराहा तक सड़क के दोनों पटरियों पर बिजली और टेलीफोन के तारों के लिए डक और उसी के साथ ड्रेनेज के लिए पक्का नाला बनवा रहा है। एमजी पार्क पर लोहिया मार्ग, क्लाइव रोड, स्टैची रोड, लॉयल रोड और कस्तूरबा गांधी मार्ग की क्रॉसिंग भी है, सो इन क्रॉसिंगों पर पक्का डक, ड्रेनेज बनाने के बजाए पाइप लाइन बिछाई जा रही है, क्योंकि इसे बनाने में वक्त ज्यादा लगने के कारण रास्ता कई दिनों तक बंद करना पड़ता। इस परेशानी से बचने के लिए क्रॉसिंग पर तीन बड़े पाइप डाले जा रहे हैं, जबकि बाकी पूरे हिस्से में आरसीसी डक एवं नाला बनाया जा रहा है। यह काम करीब पांच माह से चल रहा है।

कॉफी हाउस के सामने दास रेस्टोरेंट से वुडलैंड शोरूम के बीच करीब 50 मीटर के हिस्से में रातों-रात पाइप लाइन बिछा दी गई, जबकि इसके दोनों तरफ आरसीसी डक, नाला बना है। यह काम आनन-फानन में पिछले दो दिनों में किया गया। एडीए के एक्सईएन आरडी राय का कहना है कि उन्हें इसके बारे में शुक्रवार को पता चला है। पाइप सिर्फ रोड क्रॉसिंग पर लगाया जाना है। इसे कहीं बीच में लगाया गया है तो निकालकर आरसीसी डग, नाला बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें