फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेंस में रही 97 फीसदी उपस्थिति

Mon, 04 Apr 2016 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
जेईई मेंस परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
सीबीएसई की ओर से रविवार को हुई जेईई मेंस परीक्षा में भारी उपस्थिति रही। परीक्षा में मात्र तीन फीसदी परीक्षार्थी ही अनुपस्थित रहे। जेईई मेंस में पंजीकृत कुल 14201 परीक्षार्थियों में से 97 फीसदी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए शहर में 24 केंद्र बनाए गए थे। पहली पाली में बीई और बीटेक के लिए सभी केंद्रों पर परीक्षा हुई, जबकि दूसरी पाली बीआर्क एवं बी प्लानिंग के लिए मात्र दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी पीयूष कुमार शर्मा ने बताया कि परीक्षा में कहीं से किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली। इंजीनियरिंग परीक्षाओं के विशेषज्ञ सुजीत कुमार ने बताया कि जेईई मेंस का प्रश्नपत्र अबकी बार स्तरीय रहा। परीक्षा में छात्रों को परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें