तहसील परिसर में अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा (एआईकेएमएस) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मंडियों के निजीकरण पर रोक लगाने, स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने और 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने समेत अन्य मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम को सौंपा है।
ज्ञापन में खाद की कालाबजारी रोकने, खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने, बारिश व तूफान से हुए धान के नुकसान का मुआवजा देने, मनरेगा मजदूरी बढ़ाने व काम देने, बकाया मजदूरी का भुगतान करने, धान खरीद बढ़ाने समेत अन्य मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा है।
किसानों ने नदी में मछली पकड़ने के ठेके नहीं देने और यमुना किनारे जलमग्न भूमि पर से दबंगों का कब्जा मुक्त कराने व भूमिहीन गरीबों की खेती करने की अनुमति प्रदान करने की मांग की।
धरना के दौरान हीरालाल, राजकुमार पथिक, राम कैलाश, सुरेश निषाद, विनोद सैलानी, विनय, राजेश पहाड़ी, गेंद लाल,रामू निषाद मौजूद रहे।