फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडियाकर्मियों ने बहुरंगी प्रस्तुतियों संग बांटीं खुशियां

विज्ञापन
Media workers shared happiness with multicolored presentations - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद न्यूज रिपोर्टर्स क्लब ‘प्रेस क्लब’ की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर बिशप जॉनसन स्कूल में पत्रकार मिलन समारोह ‘पहल’ धूमधाम से मनाया गया। रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच मीडियाकर्मियों के परिवारों ने एक दूसरे के संग खुशियां बांटीं। समारोह के तहत क्लब की ओर से हुई चित्रकला, रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अतिथियों ने प्रमाणपत्र और प्रशस्तिपत्र देकर पुरस्कृत किया। इसके अतिरिक्त सभी चार सौ प्रतिभागियों को भी उपहार दिए गए।
विज्ञापन

समारोह में डॉ.विद्या मिश्रा, डॉ.रंजना त्रिपाठी ने गीत सुनाकर समा बांधा। साथ ही राशि शर्मा, अनुश्री मिश्रा, हर्षिता चतुर्वेदी, अद्विका बाजपेयी आदि ने भी गायन से मंत्रमुग्ध किया। शताक्षी शुक्ला ने मोहक भावपूर्ण नृत्य किया। मुख्य अतिथि सांसद डॉ.रीता बहुगुणा जोशी और विशिष्ट अतिथियों एडीजी एसएन साबत, डीआईजी केपी सिंह ने दीप जलाकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मेडिकल कालेज प्राचार्य डॉ.एसपी सिंह, एसएसपी अतुल शर्मा, एसपी सिटी ब्रजेश श्रीवास्तव समेत अन्य अतिथियों ने प्रतिभागियों को क्लब की ओर से उपहार देकर पुरस्कृत किया।
क्लब अध्यक्ष अशोक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत पूर्व अध्यक्ष रतन दीक्षित तथा संयोजन-संचालन सचिव मुनेंद्र वाजपेयी ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन आनंद मिश्र ने किया। कार्यक्रम में विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी, अनुग्रह नारायण सिंह, पवन जायसवाल, डॉ.शांति चौधरी, चौधरी सईद अहमद, बृजेश मिश्र, विजय गौतम, रामानंद पांडेय, सुशील खरबंदा, विजय अरोरा, कादिर भाई, तारिक सईद अज्जू, कुमार नारायण सहित अनेक विशिष्टजन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें